आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। इस बार का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के मैदान पर खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही कई रिकॉर्ड और आंकड़े चर्चा में हैं। इस सीजन कई नई चुनौतियों और रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद की जा रही है। वहीं, इस सीजन की सबसे खास बात यह है कि इसमें सबसे युवा और सबसे उम्रदराज खिलाड़ी मैदान में नजर आएंगे।
आईपीएल 2026 का सबसे युवा खिलाड़ी
इस सीजन का सबसे युवा खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी हैं। वैभव अभी 14 साल के हैं, लेकिन आईपीएल की शुरुआत से एक दिन पहले 27 मार्च को वे 15 साल के हो जाएंगे। वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने 2025 के ऑक्शन में 1.1 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था। पहले ही सीजन में उनके खेल ने दर्शकों और विशेषज्ञों को प्रभावित किया था। इस बार भी वे अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। वैभव की तेज़ बल्लेबाज़ी और आक्रामक खेलशैली ने उन्हें युवा क्रिकेटरों में सबसे अलग मुकाम दिलाया है।

आईपीएल 2026 का सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
वहीं, सबसे उम्रदराज खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी हैं। धोनी की उम्र इस समय 44 साल है। एमएस धोनी की अनुभव और खेल कौशल की वजह से वे मैदान पर हर मैच में अपनी टीम को मजबूत स्थिति में लाने में सक्षम हैं। धोनी और वैभव सूर्यवंशी की उम्र में लगभग 30 साल का अंतर है, जो आईपीएल इतिहास में एक रोमांचक तथ्य के रूप में देखा जा रहा है। धोनी की कप्तानी और मैच जीतने की रणनीति हमेशा से ही चर्चित रही है।
एमएस धोनी और वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल करियर
एमएस धोनी ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 278 मुकाबले खेले हैं। 242 पारियों में उन्होंने 5439 रन बनाए हैं। धोनी की बैटिंग औसत 38.30 और स्ट्राइक रेट 137.45 रहा है। इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 84* रनों का रहा। वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने अपने करियर में 7 मैच खेले हैं। 7 पारियों में उन्होंने 252 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 206.55 और औसत 36 का है। वैभव ने 1 शतक और 1 अर्धशतक अपने बल्ले से हासिल किया है, जिसमें उनका हाई स्कोर 101 रन रहा। दोनों खिलाड़ी अनुभव और युवा जोश का बेहतरीन मिश्रण मैदान पर पेश करेंगे।

