Agra News(Pocketsnews): आगरा में विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीतिक माहौल गर्म होने लगा है। सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत का असर अब आगरा की राजनीति में भी दिखाई देने लगा है। सबसे ज्यादा चर्चा खेरागढ़ विधानसभा सीट को लेकर हो रही है। कांग्रेस इस सीट पर अपनी मजबूत दावेदारी जता रही है। वहीं आगरा उत्तर और आगरा दक्षिण सीटों को लेकर भी दोनों दलों के बीच बातचीत जारी होने की बात सामने आ रही है।
इंटरनेट मीडिया पर इन दिनों 26 विधानसभा सीटों की एक सूची तेजी से प्रसारित हो रही है। इस सूची में दावा किया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को 26 सीटें देने का फैसला किया है। इसमें आगरा की खेरागढ़ आगरा उत्तर और आगरा दक्षिण विधानसभा सीटों के नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि इस सूची को लेकर अभी तक दोनों पार्टियों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
ऐसे में यह साफ नहीं है कि वायरल हो रही सूची सही है या फिर सिर्फ राजनीतिक चर्चा का हिस्सा है। लेकिन इसने आगरा के कांग्रेस और सपा नेताओं के बीच हलचल जरूर बढ़ा दी है। दोनों दलों के स्थानीय दावेदार अपनी अपनी सीटों को लेकर सक्रिय हो गए हैं और टिकट की दावेदारी मजबूत करने में जुटे हैं।
कांग्रेस की नजर सबसे ज्यादा खेरागढ़ विधानसभा सीट पर है। पार्टी के नेताओं का मानना है कि इस सीट पर कांग्रेस की मजबूत दावेदारी बनती है। यही वजह है कि यहां से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे नेता अभी से अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा रहे हैं।
इसके अलावा आगरा की ग्रामीण और दक्षिण विधानसभा सीटों को लेकर भी कांग्रेस की तरफ से बातचीत किए जाने का दावा किया जा रहा है। पार्टी चाहती है कि गठबंधन में उसे ऐसी सीटें मिलें जहां वह अपने उम्मीदवार को मजबूती से चुनाव मैदान में उतार सके।
दूसरी तरफ सपा और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर अंतिम सहमति बनने का इंतजार किया जा रहा है। अभी तक किसी भी सीट पर आधिकारिक फैसला सामने नहीं आया है। ऐसे में स्थानीय नेताओं की दावेदारी और दोनों पार्टियों के बीच चल रही बातचीत आगे क्या मोड़ लेती है इस पर सभी की नजर बनी हुई है।
फिलहाल आगरा में खेरागढ़ उत्तर और दक्षिण सीटों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। अब देखना होगा कि गठबंधन की अंतिम सूची में इन सीटों को लेकर क्या फैसला होता है और किस पार्टी को कहां से चुनाव लड़ने का मौका मिलता है।

