back to top
Sunday, October 25, 2026
Homeदेशयोगी सरकार का शिक्षा पर फोकस विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए...

योगी सरकार का शिक्षा पर फोकस विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए बनेगी रणनीति

उत्तर प्रदेश में विद्यार्थियों की पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए योगी सरकार शिक्षा सुधार पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में 28 अक्टूबर को एक ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसमें कक्षा 1 से 12 तक के बच्चों की पढ़ाई का स्तर सुधारने और आने वाली परीक्षाओं की तैयारी को लेकर चर्चा होगी। साथ ही शैक्षिक सत्र 2026 और 27 में पढ़ाई से जुड़ी जरूरी योजनाओं पर भी बात की जाएगी।

स्कूल शिक्षा महानिदेशक और राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी के कार्यालय की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। गोष्ठी में प्रदेश के अलग अलग जिलों में काम कर रहे शिक्षा विभाग के अधिकारी और शिक्षक शामिल होंगे। इसका मुख्य मकसद बच्चों को पढ़ाई में बेहतर बनाने और स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए मिलकर काम करना है।

इस बैठक में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों की आगामी परीक्षाओं की तैयारी पर खास ध्यान दिया जाएगा। बच्चों को पढ़ाई में कहां परेशानी हो रही है और उनके सीखने के स्तर को कैसे बेहतर किया जा सकता है। इन मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही नए शैक्षिक सत्र की प्राथमिकताओं को लेकर भी विचार साझा किए जाएंगे ताकि स्कूलों में पढ़ाई को सही दिशा मिल सके।

जारी निर्देशों के मुताबिक गोष्ठी में प्रधानाध्यापक और शिक्षक ही नहीं बल्कि शिक्षामित्र और अनुदेशक भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा शिक्षक संकुल एआरपी एसआरजी डायट मेंटर्स जिला समन्वयक और संबंधित विभागीय अधिकारियों की भागीदारी भी जरूरी बताई गई है। सरकार का प्रयास है कि शिक्षा से जुड़े सभी लोग एक साथ बैठकर पढ़ाई में सुधार के लिए काम करें और जरूरी योजनाओं को स्कूलों तक पहुंचाएं।

इस ऑनलाइन कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को यूट्यूब सेशन के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका भी मिलेगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को पहले से जरूरी तैयारी करने और सभी प्रतिभागियों की समय पर मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

योगी सरकार की इस पहल का उद्देश्य बच्चों की पढ़ाई को मजबूत बनाना और उन्हें परीक्षाओं के लिए बेहतर तरीके से तैयार करना है। अब 28 अक्टूबर को होने वाली इस गोष्ठी में शिक्षा विभाग की रणनीति और आगे की तैयारियों पर सबकी नजर रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments