back to top
Monday, April 20, 2026
Homeखेलभारत के खिलाफ हार के बाद नामीबिया मैच में फरहान ने फिर...

भारत के खिलाफ हार के बाद नामीबिया मैच में फरहान ने फिर बचाई पाकिस्तान की उम्मीद

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने नामीबिया के खिलाफ शानदार शतक लगाया। 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ पाकिस्तान का मुकाबला जब हार्दिक पांड्या की बॉलिंग के सामने थम गया था, तो इस मैच ने सबको चौका दिया। नामीबिया जैसी कमजोर टीम के खिलाफ फरहान ने 57 गेंदों में 100 रन बनाकर टीम को बड़ा स्कोर दिलाया। इस पारी ने पाकिस्तान की सुपर-8 में क्वालीफाई करने की उम्मीदों को बनाए रखा।

ओपनिंग पर टिके फरहान, लगातार गिरते विकेटों के बीच दिखा साहस

मैच में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज सैम अयूब जल्दी आउट हो गए, जबकि फरहान ने मैदान पर टिककर बल्लेबाजी जारी रखी। सलमान अली आगा और नंबर चार के ख्वाजा नफे भी लंबी पारी नहीं खेल पाए। बाबर आजम को भी नंबर पांच तक डिमोट कर दिया गया। ऐसे कठिन हालातों में फरहान की हिम्मत और धैर्य ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

भारत के खिलाफ हार के बाद नामीबिया मैच में फरहान ने फिर बचाई पाकिस्तान की उम्मीद

57 बॉल में शतक, 11 चौके और 4 छक्कों की पारी

साहिबजादा फरहान ने 20वें ओवर में अपना शतक पूरा किया। उनकी पारी में 11 चौके और 4 छक्के शामिल थे। हालांकि उनका शतक नामीबिया जैसी कमजोर टीम के खिलाफ आया, लेकिन इसका महत्व पाकिस्तान के लिए बहुत बड़ा था। यह पारी उन्हें टी20 विश्व कप में शतक बनाने वाले पाकिस्तान के दूसरे खिलाड़ी के रूप में दर्ज कराती है। इससे पहले साल 2012 में अहमद शहजाद ने बांग्लादेश के खिलाफ 111 रनों की पारी खेली थी।

फरहान का पहला टी20 इंटरनेशनल शतक और टीम की जीत की संभावना

यह फरहान का पहला टी20 इंटरनेशनल शतक है। इससे पहले उन्होंने 9 बार 50 का आंकड़ा पार किया था। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए, जो नामीबिया के खिलाफ जीत के लिए मजबूत स्कोर है। यह मैच पाकिस्तान के लिए मस्ट-विन था। सुपर-8 में जगह बनाने के लिए टीम को यह मैच हर हाल में जीतना था। फरहान की शानदार पारी ने टीम को हार से बचाया और क्वालीफिकेशन की राह आसान की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments