back to top
Tuesday, August 18, 2026
Homeराजनीतिबाराबंकी दौरे पर मंत्री सुरेश राही ने किया निरीक्षण, E20 पर सवाल...

बाराबंकी दौरे पर मंत्री सुरेश राही ने किया निरीक्षण, E20 पर सवाल टाला, बोले- इस मुद्दे पर बात नहीं करेंगे

उत्तर प्रदेश सरकार में कारागार राज्यमंत्री और बाराबंकी जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राही शुक्रवार को जिले के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति, स्वास्थ्य सेवाओं और गौशालाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि अधिकांश स्थानों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं और अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप कार्य कर रहे हैं।

E20 पेट्रोल पर सवाल टाला

मीडिया से बातचीत के दौरान जब मंत्री से E20 पेट्रोल को लेकर उठ रहे सवालों पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया।

उन्होंने संक्षिप्त जवाब देते हुए कहा, “देखिए, इस मुद्दे पर हम नहीं बात करेंगे।”

मंत्री का यह जवाब चर्चा का विषय बन गया, क्योंकि हाल के दिनों में E20 ईंधन को लेकर राजनीतिक और सार्वजनिक बहस तेज हुई है।

बाराबंकी को दिए 100 में 100 नंबर

जब उनसे जिले की व्यवस्थाओं को 100 में कितने अंक देंगे, यह पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा,

“आपको मिलाकर बाराबंकी जिले को 100 नंबर दूंगा।”

उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान कोई बड़ी अनियमितता सामने नहीं आई। हालांकि, बारिश के कारण कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या जरूर देखने को मिली है।

बाराबंकी दौरे पर मंत्री सुरेश राही ने किया निरीक्षण, E20 पर सवाल टाला, बोले- इस मुद्दे पर बात नहीं करेंगे

जलभराव दूर करने के दिए निर्देश

प्रभारी मंत्री ने कहा कि बरसात के मौसम में जलभराव जैसी समस्याएं अस्थायी होती हैं और अधिकारियों को पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने भरोसा जताया कि संबंधित विभाग जल्द ही इन समस्याओं का समाधान कर देंगे।

स्वास्थ्य केंद्र और गौशाला की सराहना

सुरेश राही ने बताया कि उन्होंने एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया, जहां व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं।

इसके अलावा गौशाला का भी दौरा किया, जहां पानी की टंकी सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध मिलीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और इंजीनियरों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जनहित की योजनाओं को गंभीरता से लागू किया जा रहा है।

जंतर-मंतर मुद्दे पर भी दिया बयान

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए घटनाक्रम के उत्तर प्रदेश की राजनीति पर असर संबंधी सवाल पर मंत्री ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रभाव के अलावा किसी और का असर नहीं है।

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता सरकार के कार्यों से संतुष्ट है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास कार्य लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

बाराबंकी दौरे के दौरान मंत्री सुरेश राही ने सरकारी योजनाओं और स्थानीय व्यवस्थाओं पर संतोष जताया तथा जलभराव जैसी समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। हालांकि, E20 पेट्रोल से जुड़े सवाल पर जवाब देने से उनका इनकार राजनीतिक चर्चाओं का विषय बन गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments