भारत में अब सभी मॉडल के iPhone बनाए जाएंगे और इनका निर्यात अमेरिका सहित कई देशों में होगा। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारत टेलीकॉम 2025 कार्यक्रम में दी। चीन के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि भारत मोबाइल निर्माण का नया हब बन रहा है।
भारत में निवेश के पीछे मज़बूत आर्थिक सोच
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि Apple जैसी कंपनियों का भारत में निवेश केवल सद्भावना नहीं बल्कि मजबूत आर्थिक गणना का परिणाम है। उन्होंने बताया कि आने वाले वर्षों में Apple अपने सभी प्रोडक्ट्स भारत में बनाएगा जिससे देश की अर्थव्यवस्था को बड़ी मजबूती मिलेगी।
Telecom = Infrastructure of Infrastructures.#BharatTelecom pic.twitter.com/FQ11mknBSO
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) May 6, 2025
अमेरिका और यूरोप में जाएगा Made in India iPhone
Apple के सीईओ टिम कुक ने घोषणा की है कि जून तिमाही से अमेरिका में बिकने वाले अधिकतर iPhone भारत से निर्यात किए जाएंगे। इसका मतलब यह है कि अब अमेरिका में बिकने वाले iPhone पूरी तरह से भारत में बने होंगे। भारत से अब यूरोपीय देशों में भी iPhone का निर्यात शुरू हो गया है।
भारत बना मोबाइल एक्सपोर्ट का अगुआ
केंद्रीय राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी ने बताया कि 2014 में जहां भारत केवल 60 लाख मोबाइल बनाता था वहीं अब 33 करोड़ मोबाइल भारत में बने हैं जिनमें से 5 करोड़ मोबाइल विदेश भेजे गए हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ मिशन की बड़ी सफलता है।
5G पहुंचा गांव-गांव तक
भारत टेलीकॉम 2025 कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि 5G नेटवर्क अब देश के 99% गांवों तक पहुंच चुका है। देश की 82% आबादी को अब 5G सेवा मिल रही है। इसके लिए 4.7 लाख मोबाइल टावर लगाए गए हैं। यह डिजिटल क्रांति भारत को नई ऊंचाई देगा।