back to top
Tuesday, August 18, 2026
Homeराजनीतिकारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं...

कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं की सम्मान राशि बढ़ाकर 2 करोड़

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देहरादून के गांधी पार्क में आयोजित शौर्य दिवस श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिकों और पूर्व सैनिकों के सम्मान में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने परमवीर चक्र विजेताओं की सम्मान राशि बढ़ाने के साथ ही सैन्य धाम के जल्द लोकार्पण और अग्निवीरों के भविष्य को लेकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

परमवीर चक्र विजेताओं की सम्मान राशि बढ़ी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि प्रदेश के परमवीर चक्र विजेता सैनिकों को दी जाने वाली सम्मान राशि अब 1.5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय देश के सर्वोच्च वीरता सम्मान प्राप्त सैनिकों के प्रति राज्य सरकार की कृतज्ञता का प्रतीक है।

सैन्य धाम का जल्द होगा लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने कहा कि सैन्य धाम का लोकार्पण जल्द किया जाएगा। उनके अनुसार यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के शौर्य और त्याग से परिचित कराएगा तथा युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करेगा।

कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं की सम्मान राशि बढ़ाकर 2 करोड़

अग्निवीरों के लिए विशेष योजनाएं

सीएम धामी ने कहा कि सेवा पूरी कर लौटने वाले अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि राजकीय सेवाओं में आरक्षण का प्रावधान किया गया है। साथ ही पहला अग्निवीर सेल गठित किया जा रहा है और निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के साथ होमस्टे एवं स्वरोजगार योजनाओं में भी विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा।

सैनिकों के योगदान को किया नमन

मुख्यमंत्री ने कारगिल युद्ध का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने कठिन परिस्थितियों में अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भूमि राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत है और राज्य के सैनिकों ने आजादी से पहले और बाद के हर सैन्य अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सैनिक कल्याण पर सरकार का फोकस

कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है और भारतीय सेना में राज्य का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए सरकार लगातार निर्णय ले रही है तथा सैन्य धाम का निर्माण शहीदों के सम्मान और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments