back to top
Thursday, October 15, 2026
Homeराज्यदीपोत्सव-2026 में बदलेगा अयोध्या का रूप, रामायण थीम से सजेगी पूरी रामनगरी

दीपोत्सव-2026 में बदलेगा अयोध्या का रूप, रामायण थीम से सजेगी पूरी रामनगरी

अयोध्या में दीपोत्सव-2026 को इस बार सिर्फ दीपों की रोशनी तक सीमित नहीं रखा जाएगा। रामनगरी को रामायण की थीम पर कलात्मक सजावट, भव्य प्रवेश द्वार, आकर्षक सेल्फी प्वाइंट और आर्ट इंस्टालेशन से सजाया जाएगा। रामकथा पार्क और राम की पैड़ी पर 10-10 सेल्फी प्वाइंट श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बनेंगे।

छह से आठ नवंबर तक होंगे आयोजन

दीपोत्सव-2026 के तहत अयोध्या में 6 से 8 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 7 नवंबर को मुख्य दीपोत्सव होगा। आयोजन को भव्य बनाने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों, प्रवेश मार्गों, रामकथा पार्क, राम की पैड़ी और सरयू तट तक विशेष सजावट की योजना तैयार की गई है।

रामकथा पार्क और राम की पैड़ी पर 20 सेल्फी प्वाइंट

श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए रामकथा पार्क में 10 और राम की पैड़ी पर 10 आकर्षक सेल्फी प्वाइंट तैयार किए जाएंगे। हर इंस्टॉलेशन का डिजाइन और थीम अलग होगी।

इनमें अयोध्या और दीपोत्सव की झलक को कलात्मक तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। त्रि-आयामी कलाकृतियां न केवल सजावट बढ़ाएंगी, बल्कि पर्यटकों के लिए यादगार तस्वीरों का माध्यम भी बनेंगी।

रामायण थीम पर बनेंगे 10 भव्य द्वार

अयोध्या के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर रामायण की थीम से सजे 10 भव्य सजावटी द्वार बनाए जाएंगे। लखनऊ, सुल्तानपुर और रायबरेली की ओर से आने वाले रास्तों के साथ धर्म पथ पर भी आकर्षक गेट तैयार किए जाएंगे।

हर द्वार की डिजाइन और पहचान अलग होगी। रोशनी और पारंपरिक प्रतीकों से सजे ये गेट श्रद्धालुओं को अयोध्या पहुंचते ही दीपोत्सव के माहौल का एहसास कराएंगे।

Write this in a box-  "पूरी खबर कमेंट बॉक्स में"
Follow Id- @pocketsnews| www.pocketsnews.com 
दीपोत्सव-2026 में बदलेगा अयोध्या का रूप, रामायण थीम से सजेगी पूरी रामनगरी

पुष्पक विमान और राम रथ होंगे खास आकर्षण

राम की पैड़ी के पास पुष्पक विमान थीम पर रोडसाइड इंस्टालेशन तैयार किया जाएगा। इसके अलावा राम रथ और रामायण की झांकी भी आकर्षण का केंद्र होगी।

राम की पैड़ी के पास राम दरबार की प्रस्तुति होगी, जबकि रामकथा पार्क के पास हेलीपैड क्षेत्र में भरत मिलाप मंच और पाथवे विकसित किए जाएंगे। सरयू और राम की पैड़ी पर आकर्षक फ्लोटर्स भी लगाए जाएंगे।

रामायण के प्रसंगों से सजेगा शहर

प्रमुख मार्गों के किनारे रामायण के अलग-अलग कांड और प्रसंगों पर आधारित आर्ट इंस्टालेशन तैयार किए जाएंगे। इनमें लंका कांड समेत रामायण के प्रमुख प्रसंगों को सरल भाषा में एक-एक पंक्ति के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा।

रामकथा पार्क के स्थायी मंच को भी नए रूप में सजाया जाएगा। एलईडी स्क्रीन, ध्वनि-प्रकाश व्यवस्था, रंगीन थीम आधारित कपड़े, पुष्प सज्जा और रंगोली से मंच को आकर्षक बनाया जाएगा।

‘अयोध्या की आभा होगी अविस्मरणीय’

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के मुताबिक दीपोत्सव-2026 में अयोध्या की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को आधुनिक रचनात्मकता के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। उनका कहना है कि रामायण आधारित सजावट और प्रकाश व्यवस्था श्रद्धालुओं को रामनगरी का नया अनुभव देगी।

अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग अमृत अभिजात ने भी कहा कि इस बार सजावटी द्वार, सेल्फी प्वाइंट और प्रकाश सज्जा दीपोत्सव के प्रमुख आकर्षण होंगे। उद्देश्य यही है कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के मन में दीपोत्सव-2026 की भव्यता की अविस्मरणीय छाप बने।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments