Google Gemini में आने वाला Nano Banana टूल अब काफी फेमस हो गया है। सोशल मीडिया पर इसकी मदद से बनाई गई इमेजेज वायरल ट्रेंड बन जाती हैं। 3D फिगर, सेल्फी बेस्ड कैरिकैचर और साड़ी ट्रेंड जैसी फोटो इससे बेहद पॉपुलर हैं। हालांकि, सिर्फ ट्रेंडी फोटो बनाने तक ही इसकी क्षमता सीमित नहीं है। Nano Banana टूल के जरिए आप अपनी पुरानी यादों को नई जिंदगी दे सकते हैं और कई क्रिएटिव काम भी कर सकते हैं।
पुरानी और डैमेज्ड फोटो को बनाएं नई
Nano Banana की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप पुरानी और डैमेज्ड फोटो को आसानी से रिस्टोर कर सकते हैं। घरों में अक्सर सालों पुरानी फोटो खराब हो जाती हैं। Nano Banana में इन्हें अपलोड करने पर टूल फोटो को रिपेयर कर देता है। यदि आपके पास प्रो वर्जन है तो रिजल्ट चौंकाने वाला हो सकता है। इससे सिर्फ फोटो ठीक नहीं होती बल्कि इसकी क्वालिटी भी बढ़ जाती है और यादें फिर से जीवंत हो जाती हैं।

ब्लैक एंड व्हाइट फोटो को दें रंग और ग्लास हटा दें
Nano Banana ब्लैक एंड व्हाइट फोटो को भी कलरफुल बना सकता है। पुराने कैमरों की वजह से कई फोटो ब्लैक एंड व्हाइट होती थीं। Nano Banana में इन्हें अपलोड करके आप एकदम नैचुरल कलरफुल फोटो पाकर अपनी यादों को और खूबसूरत बना सकते हैं। इसके अलावा यह टूल फोटोज से ग्लास और फेंस जैसी बाधाएं भी हटा सकता है। उदाहरण के लिए अगर आप किसी जू या पार्क में फोटो क्लिक करते हैं और बैकग्राउंड में फेंस या ग्लास दिख रहा है, तो Nano Banana उसे क्लियर और साफ कर देगा।
डेकोरेशन और प्लानिंग में भी काम आए
Nano Banana सिर्फ फोटो एडिटिंग तक ही सीमित नहीं है। यह टूल आपके घर, कमरे या गार्डन के डेकोरेशन प्लानिंग में भी मदद कर सकता है। अपने कमरे या गार्डन की फोटो अपलोड करें और प्रॉम्प्ट लिखें। कुछ ही सेकंड में आपको नई तस्वीर मिल जाएगी, जिसमें आप देख पाएंगे कि आपका डेकोरेशन प्लान कैसा लगेगा। इस तरह टूल न केवल क्रिएटिव काम में मदद करता है बल्कि प्रैक्टिकल फैसलों में भी सहायक साबित होता है।

