वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का चौथा सीजन 9 जनवरी 2026 से शुरू होने जा रहा है। इस सीजन का पहला मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है क्योंकि यह मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जाएगा। ये मैच डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां दोनों टीमें अपनी ताकत आजमाएंगी। मुंबई इंडियंस की कप्तानी हरमनप्रीत कौर कर रही हैं, जबकि आरसीबी की कमान स्मृति मंधाना के हाथों में है। दोनों ही टीमें अपने-अपने फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं और इस मैच से बेहद उम्मीदें जुड़ी हैं।
मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी, RCB के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड
WPL में अब तक मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच कुल 7 मैच खेले गए हैं। इनमें मुंबई इंडियंस ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि आरसीबी 3 बार विजयी रही है। आंकड़ों की बात करें तो मुंबई का पलड़ा इस मुकाबले में थोड़ा भारी नजर आता है। परन्तु, दोनों टीमें अपनी मजबूत खिलाड़ियों के कारण किसी भी वक्त मैच का रुख बदल सकती हैं। इस बार भी यह मुकाबला बेहद कड़ा और दिलचस्प रहने वाला है। मुंबई के फैंस को उम्मीद है कि उनकी टीम इस बार भी जीत का जश्न मनाएगी।
स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी से बढ़ी मुकाबले की जंग
मुंबई इंडियंस और आरसीबी दोनों टीमों में कुछ बेहतरीन और चमकदार खिलाड़ी हैं, जो मैच में एकाएक तूफान ला सकते हैं। खासकर स्मृति मंधाना, जो आरसीबी की कप्तान भी हैं, ने कई बार अपनी बल्लेबाजी से विरोधी टीमों को झकझोर दिया है। मुंबई इंडियंस ने भी अपनी टीम को मजबूत बनाने के लिए ऑक्शन से पहले कई खिलाड़ियों को रिटेन किया है और ऑक्शन में युवाओं को जोड़कर अपनी टीम का संतुलन बढ़ाया है। दोनों टीमें ही WPL के पुराने चैंपियन हैं, जिससे इस मुकाबले की दिलचस्पी और बढ़ जाती है।
https://twitter.com/wplt20/status/2009304144692301893
दोनों टीमों ने अपने नाम किए हैं WPL के खिताब
मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में 2023 और 2025 के WPL सीजन में ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने स्मृति मंधाना की कप्तानी में 2024 का खिताब जीता था। दोनों ही टीमें फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को मात देकर विजेता बनीं, जो बताता है कि यह लीग कितनी प्रतिस्पर्धात्मक और रोमांचक रही है। इस बार भी दोनों टीमें पूरे दमखम के साथ इस ट्रॉफी को जीतने उतरेंगी।
दोनों टीमों का पूरा स्क्वाड
आरसीबी की महिला टीम में स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वॉल, गौतमी नाइक, ग्रेस हैरिस, ऋचा घोष, नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल, कुमार प्रथ्योशा, सयाली सतघरे, प्रेमा रावत, दयालन हेमलता, और लिन्से स्मिथ शामिल हैं।
मुंबई इंडियंस महिला टीम में हेले मैथ्यूज, जी कमालिनी (विकेटकीपर), नेट सेवियर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, संजीवन सजना, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, राहिला फिरदौस, मिल्ली इलिंगवर्थ, सायका इशाक, और निकोला केरी शामिल हैं।

