वीवो अपना नया स्मार्टफोन Vivo T5x 5G कल यानी 17 मार्च को भारत में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लिस्ट कर दिया है। Vivo का दावा है कि इस फोन में 7,200mAh की दमदार बैटरी दी जाएगी, जो इस सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी होगी। इसके अलावा यह फोन IP68 और IP69 वाटर और डस्ट प्रूफ रेटिंग के साथ आएगा। फोन को दो कलर ऑप्शन Star Silver और Cyber Green में पेश किया जाएगा।
Vivo T5x 5G में मिलने वाले खास फीचर्स
Vivo T5x 5G में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया जाएगा। यह फोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा। फोन Android 16 पर बेस्ड Origin OS 6 पर काम करेगा। बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP का मेन कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा शामिल है। फ्रंट में पंच-होल कैमरा मिलेगा, जो iPhone 15 की तरह डायनामिक आईलैंड वाले डिस्प्ले डिजाइन के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी फीचर भी दिया जाएगा।

कीमत और संभावित अपडेट
वीवो ने अभी फोन की आधिकारिक कीमत नहीं बताई है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि Vivo T5x 5G को 25,000 रुपये के आसपास पेश किया जा सकता है। यह फोन अपने पिछले मॉडल Vivo T4x से अपग्रेड वर्जन होगा। T4x की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये थी। नए फोन में स्टोरेज, प्रोसेसर और बैटरी में सुधार किए गए हैं। इसके अलावा डिजाइन और कैमरा सेटअप में भी अपडेट शामिल होंगे।
iQOO Z11x 5G का रीब्रांड वर्जन
माना जा रहा है कि Vivo T5x 5G iQOO Z11x 5G का रीब्रांड वर्जन हो सकता है। iQOO Z11x 5G में 6.78 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर, 7,200mAh की बैटरी और 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का मेन और 32MP का सेल्फी कैमरा शामिल है। Vivo T5x 5G इन फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में दमदार विकल्प साबित होगा।

