back to top
Tuesday, August 18, 2026
Homeराजनीतियूपी विधानसभा में हंगामा, अनुपूरक बजट के बीच योगी का विपक्ष पर...

यूपी विधानसभा में हंगामा, अनुपूरक बजट के बीच योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में 59,019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश होने के दौरान विपक्ष के हंगामे से सदन की कार्यवाही प्रभावित रही। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर लोकतांत्रिक परंपराओं का अपमान करने और जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया।

59,019 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 59,019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश किया। इसमें 17,399.50 करोड़ रुपये राजस्व व्यय और 41,620.04 करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय के लिए प्रस्तावित किए गए हैं। बजट पेश होते ही विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सदन में हंगामा शुरू कर दिया।

सपा विधायक सचिन यादव निलंबित

हंगामे के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने समाजवादी पार्टी के विधायक सचिन यादव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लेने के मामले में पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया। इस दौरान विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू हो चुका है. मंगलवार (4 अगस्त) को सत्र का दूसरा दिन है. दूसरे दिन योगी आदित्यनाथ सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी. अनुपूरक बजट पेश होने से पहले सियासी घमासान शुरू हो गया है. इस बीच सपा नेता शिवपाल यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. शिवपाल यादव ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "जिस सरकार से अपना मूल बजट ही 30–50% तक खर्च नहीं हो पाया, वह अब अनुपूरक बजट के नाम पर अपनी नाकामी छिपाने निकली है." उन्होंने आगे लिखा, "प्रभु राम के नाम पर राजनीति की सबसे ऊंची चोटी बनाने वाली बीजेपी बताए-जब रामलला के दरबार में चढ़ावे को लेकर उठे सवालों और कथित गड़बड़ियों पर भी जवाबदेही तय नहीं हो पाई, तब प्रदेश के खजाने की जवाबदेही पर जनता कैसे भरोसा करे? बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, पहलवानों से यौन शोषण मामले में बरी 'सरकार विकास से ज्यादा प्रचार में विश्वास करती है' शिवपाल सिंह यादव ने आगे कहा, "यह सरकार विकास से ज्यादा प्रचार और जवाबदेही से ज्यादा बहानों में विश्वास करती है. उत्तर प्रदेश को अनुपूरक बजट नहीं, ईमानदार नीयत और बेहतर वित्तीय प्रबंधन चाहिए." योगी सरकार आज पेश करेगी अनुपूरक बजट यूपी की योगी सरकार मंगलवार को अनुपूरक बजट पेश करेगी. इसका आकार 70 हजार करोड़ रुपये तक का होगा. सरकार दोनों सदनों में अनुपूरक बजट पेश करेगी. यह अनुपूरक बजट विकास योजनाओं के लिए आवंटित होगा. इसमें राज्य की कई अहम योजनाओं पर फोकस होगा. वहीं इसमें उद्योग से जुड़ी योजनाओं के लिए आवंटन भी संभव माना जा रहा है. साथ ही ग्रामीण इलाकों में मूलभूत सुविधाओं पर फोकस भी देखने को मिलेगा. अनुपूरक बजट से पहले योगी कैबिनेट की बैठक मंगलवार को अनुपूरक बजट पेश होने से पहले योगी कैबिनेट की अहम बैठक होगी. यह बैठक थोड़ी ही देर में शुरू होगी. इसमें बड़े फैसलों पर मुहर लगेगी. कैबिनेट बैठक सीएम योगी की अध्यक्षता में होगी. कैबिनेट में डेढ़ दर्जन से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है. अनुपूरक बजट के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है. इसमें मेगा परियोजनाओं के लिए बजट का रास्ता भी साफ होगा. साथ ही जेवर लिंक ग्रीन एक्सप्रेसवे प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है. बता दें कि जेवर एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने की तैयारी करने में सरकार जुटी हुई है. बुलंदशहर होकर नया ग्रीन एक्सप्रेसवे बनेगा. इससे पश्चिमी यूपी और NCR का सफर और आसान होगा. बैठक में रखे जा सकते हैं यह प्रस्ताव बैठक में प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण के गठन का प्रस्ताव भी रखा जा सकता है. अनुपूरक बजट में धार्मिक स्थलों के विकास को बड़ी सौगात मिल सकती है. सात मल्टीपरपज हब निर्माण के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट की नजर है. PWD और आवास विभाग को मुफ्त भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव भी बैठक में रखा जा सकता है. उम्मीद लगाई जा रही है कि योगी कैबिनेट से कई बड़े विकास प्रस्तावों को हरी झंडी मिल सकती है.

सरकार चर्चा के लिए तैयार: योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर नियमों के तहत चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष बहस से बचकर केवल सदन की कार्यवाही बाधित कर रहा है। लगातार हंगामे के चलते विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी।

विपक्ष पर लगाया लोकतांत्रिक मर्यादा तोड़ने का आरोप

सदन स्थगित होने के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विपक्ष का व्यवहार न केवल सदन की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि लोकतांत्रिक परंपराओं का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि विधानसभा नियमों, परंपराओं और संवैधानिक मर्यादाओं के आधार पर संचालित होती है।

अयोध्या मुद्दे और सुप्रीम कोर्ट का भी किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने अयोध्या से जुड़े उस विषय को उठाया जो न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने कई बार विपक्ष को नियमों के तहत अपनी बात रखने का अवसर दिया, लेकिन विपक्ष ने हंगामे का रास्ता चुना। योगी ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी तर्कहीन मुद्दों के जरिए भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है और उसका यह रवैया संविधान तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति सम्मान के अनुरूप नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments