back to top
Wednesday, July 30, 2025
HomeमनोरंजनSanjay Kapoor Passed Away: अहमदाबाद हादसे पर शोक जताया और कुछ घंटों...

Sanjay Kapoor Passed Away: अहमदाबाद हादसे पर शोक जताया और कुछ घंटों बाद दुनिया छोड़ गए संजय कपूर! जाने उनकी मौत की हैरान के देने वाली वजह

Sanjay Kapoor Passed Away: देश के मशहूर बिजनेसमैन और करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का गुरुवार शाम निधन हो गया। वह इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेलने गए थे जहां उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और वहीं उनकी मौत हो गई। दुख की बात यह रही कि कुछ घंटे पहले ही उन्होंने अहमदाबाद विमान हादसे पर शोक जताया था।

अहमदाबाद हादसे पर जताया था दुख

संजय कपूर ने अपने जीवन की आखिरी पोस्ट अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर की थी। उन्होंने लिखा था कि यह घटना बहुत दुखद है और मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। भगवान उन्हें इस मुश्किल समय में शक्ति दे। इस पोस्ट के कुछ ही घंटों बाद उनका निधन हो गया जिसने सभी को हैरान कर दिया।

बिजनेस वर्ल्ड में था बड़ा नाम

संजय कपूर ऑटोमोबाइल कंपनी सोना कॉमस्टार के नॉन एग्जीक्यूटिव चेयरमैन थे। वे प्रसिद्ध उद्योगपति डॉ सुरिंदर कपूर के बेटे थे और उन्होंने कंपनी को इंटरनेशनल लेवल तक पहुंचाया था। वे ACMA यानी ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट भी रह चुके थे। उनका बिजनेस क्षेत्र में खासा प्रभाव था।

करिश्मा कपूर से रिश्ते और तलाक की कहानी

संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी 2003 में हुई थी। 2005 में उनकी बेटी समायरा का जन्म हुआ और 2011 में बेटा कियान पैदा हुआ। लेकिन शादी के कुछ सालों बाद दोनों के बीच रिश्ते बिगड़ने लगे और 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी थी। यह तलाक 2016 में फाइनल हुआ।

तलाक के बाद भी रिश्तों में हलचल

करिश्मा कपूर ने तलाक के दौरान संजय कपूर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और यह मामला लंबे समय तक सुर्खियों में रहा। लेकिन साल 2023 में दोनों को एक रेस्टोरेंट में साथ डिनर करते हुए देखा गया था जिससे लोगों को लगा कि पुराने गिले-शिकवे शायद मिट गए हैं। दोनों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments