back to top
Monday, April 20, 2026
HomeमनोरंजनPratibha Sinha: राजा हिंदुस्तानी की छुपी हीरोइन! फिल्मों से दूर साधारण जिंदगी...

Pratibha Sinha: राजा हिंदुस्तानी की छुपी हीरोइन! फिल्मों से दूर साधारण जिंदगी जी रही हैं परदेशी परदेशी गाने की असली स्टार

Pratibha Sinha: अगर आप 90 के दशक की हिंदी फिल्मों के दीवाने रहे हैं तो राजा हिंदुस्तानी का सुपरहिट गाना परदेशी परदेशी जाना नहीं आपको आज भी याद होगा। इस गाने में करिश्मा कपूर के होते हुए भी एक और अदाकारा ने सबका ध्यान खींच लिया था और वो थीं प्रतिभा सिन्हा।

मलिका की बेटी से बनीं अपनी पहचान

प्रतिभा सिन्हा जानी मानी अभिनेत्री माला सिन्हा की बेटी हैं। जब प्रतिभा ने फिल्मों में कदम रखा तो लोगों को लगा कि वो भी अपनी मां की तरह लंबा और चमकदार करियर बनाएंगी। 1992 में उन्होंने डेब्यू किया लेकिन असली पहचान 1996 में राजा हिंदुस्तानी के गाने से मिली।

अचानक गायब हो गई फिल्मी दुनिया से

प्रतिभा सिन्हा ने दिल है बेताब, दीवाना मस्ताना, कोई किसी से कम नहीं जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं चला। साल 2000 के बाद उन्होंने अचानक फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और फिर कभी इंटरव्यू या किसी इवेंट में नहीं दिखीं।

29 साल बाद हुई सार्वजनिक झलक

हाल ही में प्रतिभा सिन्हा मुंबई में एक साड़ी एग्जीबिशन में नजर आईं जहां लोगों ने उन्हें पहचाना ही नहीं। उनके सफेद बाल और चेहरे की झुर्रियां सबको चौंका गईं। उन्होंने 8-10 साड़ियां खरीदीं और खुलकर लोगों से बातें कीं और बताया कि अब उनका नाम प्रतिभा लोहानी है।

प्यार और विवादों से भरी निजी जिंदगी

प्रतिभा सिन्हा का नाम म्यूजिक डायरेक्टर नदीम सैफी के साथ जुड़ा था लेकिन माला सिन्हा इस रिश्ते के खिलाफ थीं। प्रतिभा ने मीडिया में साफ कहा था कि उन्होंने कभी नदीम से शादी नहीं की। इसके बाद नदीम ने आरोप लगाया कि माला सिन्हा ने उनका मानसिक उत्पीड़न किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments