iQOO ने भारत में एक और पावरफुल गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन का नाम iQOO Neo 10 है जो पिछले साल आए iQOO Neo 9 का अपग्रेड वर्जन है। इसमें बैटरी से लेकर प्रोसेसर और डिस्प्ले तक सबकुछ बेहतर किया गया है। यह फोन रियलमी पोको और शाओमी के गेमिंग फोन्स को टक्कर देगा।
स्टोरेज वेरिएंट्स और कीमत
iQOO Neo 10 को चार स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसमें 8GB RAM + 128GB की कीमत 31,999 रुपये है। 8GB RAM + 256GB की कीमत 33,999 रुपये है। 12GB RAM + 256GB की कीमत 35,999 रुपये है और 16GB RAM + 512GB वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है।
https://twitter.com/IqooInd/status/1926911331308818584
बिक्री और ऑफर
यह स्मार्टफोन 3 जून से iQOO की वेबसाइट और अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने अभी इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इस फोन पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और 2,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल सकता है। यानी कुल मिलाकर 4,000 रुपये की बचत संभव है।
जबरदस्त डिस्प्ले और दमदार फीचर्स
iQOO Neo 10 में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसकी डिस्प्ले में 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है और यह Full HD Plus रिजोल्यूशन सपोर्ट करती है। साथ ही यह फोन IP65 रेटिंग के साथ आता है जिससे इसे बारिश में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
पावरफुल प्रोसेसर और चार्जिंग
iQOO Neo 10 में लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 16 5G बैंड्स सपोर्ट करता है और इसमें IR ब्लास्टर NFC Bluetooth 5.4 और WiFi 7 जैसी खूबियां मिलती हैं। 7000mAh बैटरी के साथ यह फोन 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा भी मिलता है।

