IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच हुए मैच में जमकर रन बने और बल्लेबाजों ने खूब आतिशबाजी की पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 245 रन बनाए लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने यह बड़ा लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया
हेड और मैक्सवेल के बीच गर्मागर्मी
मैच के दौरान पंजाब के गेंदबाज ग्लेन मैक्सवेल और हैदराबाद के बल्लेबाज ट्रैविस हेड के बीच कहासुनी हो गई मैक्सवेल ने एक गेंद पर छक्का खाने के बाद अगली गेंद विकेटकीपर की तरफ जोर से फेंकी जिससे हेड नाराज़ हो गए और दोनों के बीच तकरार हो गई
Fight between Travis Head, Maxwell & Stoinis in IPL.
IPL on peak
#SRHvsPBKS pic.twitter.com/LaiRMAExIC
— Hindutva Knight (@KinghtHindutva) April 12, 2025
स्टोइनिस भी कूदे बीच बहस में
सिर्फ मैक्सवेल ही नहीं बल्कि पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस भी इस बहस में कूद पड़े जब अंपायर ट्रैविस हेड को समझा रहे थे तभी स्टोइनिस आकर कुछ कहने लगे जिससे हेड और भी गुस्से में आ गए और जवाब देने लगे यह पूरी घटना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है
https://twitter.com/ash_cric/status/1911103211861065747
हेड ने कहा यह तो मस्ती और मज़ाक का हिस्सा है
मैच के बाद ट्रैविस हेड ने इस विवाद को लेकर कहा कि जब आप किसी को अच्छी तरह जानते हैं तो मस्ती और मज़ाक के साथ थोड़ी गर्मी भी आ जाती है उन्होंने साफ किया कि यह कोई गंभीर बात नहीं थी और हम सब दोस्ताना अंदाज़ में ही खेल रहे थे
अभिषेक शर्मा की तूफानी सेंचुरी
सनराइजर्स की जीत में सबसे बड़ी भूमिका अभिषेक शर्मा की रही जिन्होंने सिर्फ 40 गेंदों में शतक जड़ दिया और कुल 141 रनों की पारी खेली ट्रैविस हेड ने भी 66 रन बनाए दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 171 रनों की साझेदारी कर मैच को एकतरफा बना दिया

