back to top
Tuesday, July 21, 2026
Homeराज्यदिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, सो रही पत्नी की चाकू...

दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, सो रही पत्नी की चाकू से हत्या, कुछ घंटों में गिरफ्तार हुआ पति

दिल्ली के कड़कड़डूमा गांव में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की सोते समय चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आनंद विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है।

कमरे में खून से लथपथ मिला महिला का शव

पुलिस के मुताबिक, 28 जून को पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) को सूचना मिली कि कड़कड़डूमा गांव के एक कमरे में एक महिला खून से लथपथ पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे के अंदर 30 वर्षीय सोनम जोशी का शव बरामद किया। महिला के शरीर पर चाकू के कई गहरे घाव मिले। घटनास्थल पर क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, सो रही पत्नी की चाकू से हत्या, कुछ घंटों में गिरफ्तार हुआ पति

लखनऊ से रची हत्या की साजिश, चाकू खरीदकर पहुंचा दिल्ली

जांच में सामने आया कि आरोपी अनुज जोशी पहले से ही पत्नी की हत्या की योजना बनाकर लखनऊ से दिल्ली आया था। पुलिस के अनुसार, उसने लखनऊ से ही चाकू खरीदा और बस के जरिए कड़कड़डूमा गांव पहुंचा। तड़के करीब 5:40 बजे वह कमरे में दाखिल हुआ, जहां सोनम सो रही थी। आरोपी ने सो रही पत्नी पर लगातार चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद कमरे में ही छिपा दिया हथियार

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू प्लास्टिक की थैली में रखकर कमरे के अंदर ही छिपा दिया। पुलिस ने परिवार और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

दो शादियां, पांच बच्चों का पिता है आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी अनुज जोशी मूल रूप से लखनऊ का रहने वाला है। उसकी पहली शादी से दो बच्चे हैं। तलाक के बाद उसने सोनम जोशी से दूसरी शादी की, जिससे उसके तीन बच्चे हैं। फिलहाल सभी पांचों बच्चे लखनऊ में रहते हैं।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और अन्य पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments