back to top
Monday, April 20, 2026
Homeखेलपल्लेकेले में बारिश की संभावना, T20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका और इंग्लैंड...

पल्लेकेले में बारिश की संभावना, T20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका और इंग्लैंड की टक्कर खतरे में

T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में 22 फरवरी को श्रीलंका और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें अपनी सुपर-8 अभियान की विजयी शुरुआत करना चाहती हैं। ग्रुप में हर पॉइंट आगे की राह तय करेगा, इसलिए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, मौसम ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। शनिवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिससे सवाल उठता है कि क्या श्रीलंका और इंग्लैंड का मुकाबला भी प्रभावित होगा।

पल्लेकेले में बारिश का खतरा

श्रीलंका के मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के अनुसार, 22 फरवरी को अधिकांश समय बारिश की संभावना बनी हुई है। लगातार बारिश होने पर मैच शुरू होने या पूरे 20 ओवर के साथ पूरा होने की संभावना कम हो जाएगी। ICC के नियमों के मुताबिक, सेमीफाइनल और फाइनल को छोड़कर किसी भी मैच के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है। मैच का नतीजा निकालने के लिए कम से कम 5-5 ओवर खेलना जरूरी है। यदि यह न्यूनतम ओवर पूरे नहीं होते हैं, तो मुकाबला नो रिजल्ट घोषित कर दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट दिया जाएगा।

पल्लेकेले में बारिश की संभावना, T20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका और इंग्लैंड की टक्कर खतरे में

ग्रुप-2 की टक्कर और रोमांच

अगर SL बनाम ENG का मैच बारिश के कारण रद्द होता है, तो ग्रुप-2 की चारों टीमें एक-एक पॉइंट के साथ बराबरी पर आ जाएंगी। इससे आगे की टक्कर और रोमांचक हो जाएगा। अब क्रिकेट प्रेमियों की नजरें आसमान पर टिकी हैं। सवाल यह है कि बादल छटेंगे और दर्शक पूरे मुकाबले का आनंद ले पाएंगे या फिर बारिश सुपर-8 की इस जंग में बाधा बनेगी। मुकाबले का पूरा रोमांच अगले कुछ घंटों में ही सामने आएगा।

दोनों टीमों का स्क्वॉड

इंग्लैंड टीम में फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग और रेहान अहमद शामिल हैं। श्रीलंका की टीम में पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालगे, दुशान हेमंथा, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, प्रमोद मदुशन, दुष्मंथा चमीरा, चरिथ असलंका, जनिथ लियानागे और कामिल मिशारा शामिल हैं। दोनों टीमें विजयी शुरुआत के लिए पूरी ताकत झोंकेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments