back to top
Monday, April 20, 2026
Homeटेक्नॉलॉजीApple WWDC 2026: AI और नेक्स्ट जेनरेशन सॉफ्टवेयर अपडेट से होगा बड़ा...

Apple WWDC 2026: AI और नेक्स्ट जेनरेशन सॉफ्टवेयर अपडेट से होगा बड़ा खुलासा

एप्पल की सालाना वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) 2026 इस साल जून में आयोजित होने वाली है। इस इवेंट की तारीखें 8 जून से 12 जून 2026 तय की गई हैं। 8 जून को मुख्य भाषण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इस कॉन्फ्रेंस में iOS, macOS और अन्य एप्पल प्लेटफॉर्म पर बड़े अपडेट्स पेश किए जाएंगे। खासतौर पर इस साल का फोकस AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से जुड़े एडवांसमेंट, नए सॉफ्टवेयर फीचर्स और डेवलपर्स टूल पर होगा।

लाइव देखने के विकल्प और मुख्य भाषण की जानकारी

WWDC26 को आप कई प्लेटफॉर्म पर लाइव देख सकते हैं। इसमें शामिल हैं- एप्पल डेवलपर ऐप, एप्पल की ऑफिशियल वेबसाइट और एप्पल का यूट्यूब चैनल। मुख्य भाषण भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे शुरू होगा। हालांकि एप्पल इवेंट की सटीक टाइमिंग नजदीक आने पर ही घोषित करेगी। इस भाषण में नए टेक्नोलॉजी अपडेट, AI फीचर्स और डेवलपर्स के लिए नए टूल्स की घोषणा की जाएगी।

डेवलपर्स और छात्रों के लिए अवसर

मुख्य भाषण के बाद पांच दिन तक चलने वाले सेशन्स में डेवलपर्स वर्कशॉप, ग्रुप लैब और एप्पल इंजीनियर्स के साथ वन-इन-वन सेशन होंगे। इससे डेवलपर्स को नई टेक्नोलॉजी और उसके इस्तेमाल के तरीकों के बारे में सीखने का मौका मिलेगा। साथ ही, चुने हुए स्टूडेंट्स को एप्पल पार्क में इन-पर्सन इवेंट में भाग लेने का अवसर मिलेगा। एप्पल का स्विफ्ट स्टूडेंट चैलेंज इस साल भी जारी रहेगा। इसके विजेताओं में से कुछ को अमेरिका बुलाकर विशेष एक्सपीरिएंस दिया जाएगा।

एप्पल का फोकस AI और नेक्स्ट जेनरेशन सॉफ्टवेयर पर

WWDC26 का प्रमुख आकर्षण एप्पल का AI और नेक्स्ट जेनरेशन सॉफ्टवेयर अपडेट होगा। डेवलपर्स और यूजर्स को नए फीचर्स और टूल्स के बारे में जानकारी मिलेगी। भारतीय यूजर्स इस इवेंट को ऑनलाइन लाइव देख सकते हैं और हर घोषणा से अप-टू-डेट रह सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि WWDC26 तकनीक प्रेमियों के लिए यह साल का सबसे महत्वपूर्ण ग्लोबल इवेंट होगा और AI और डेवलपर टूल्स के नए युग की शुरुआत का संदेश देगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments