back to top
Wednesday, November 4, 2026
Homeदेशबेटी की शादी में अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, बोले पूरे बिहार...

बेटी की शादी में अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, बोले पूरे बिहार को बुलाएंगे बस इन्हें नहीं!

BIHAR NEWS(Pockets news): बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। 25 नवंबर 2026 को मोकामा के लदमा गांव में उनकी बेटी शिवांगी सिंह की शादी होने वाली है। घर में शादी की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। टेंट से लेकर पंडाल तक का काम शुरू हो चुका है और खुद अनंत सिंह हर तैयारी पर नजर रख रहे हैं। इस बीच उन्होंने एक ऐसी बात कह दी है जिसने बिहार की राजनीति में फिर से चर्चा शुरू कर दी है।

दरअसल अनंत सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी बेटी की शादी में बिहार के तमाम बड़े नेताओं को न्योता दिया जाएगा। इनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ संजय झा और ललन सिंह का नाम भी शामिल है। इतना ही नहीं उन्होंने तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर को भी शादी में बुलाने की बात कही है। अनंत सिंह का कहना है कि शादी के मौके पर उनके लिए कोई विरोधी नहीं है और पूरे बिहार को निमंत्रण है।

लेकिन इसी बातचीत में उन्होंने एक नाम ऐसा लिया जिसे सुनकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई। अनंत सिंह ने साफ कहा कि जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार को छोड़कर बाकी सभी लोगों को बुलाया जाएगा। इससे दोनों नेताओं के बीच चल रही पुरानी खींचतान एक बार फिर सामने आ गई है।

दरअसल अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच काफी समय से राजनीतिक मनमुटाव चल रहा है। हाल ही में पटना स्नातक सीट पर हुए एमएलसी चुनाव के दौरान भी दोनों के बीच दूरी साफ दिखाई दी थी। नीरज कुमार जेडीयू के उम्मीदवार थे जबकि अनंत सिंह ने जन सुराज के प्रत्याशी डॉ अनुज के समर्थन में प्रचार किया था। इस चुनाव में नीरज कुमार को जीत मिली थी।

शादी की तैयारियों को लेकर अनंत सिंह ने कहा कि वह जो भी काम करते हैं अच्छे तरीके से करते हैं। शादी में अभिनेता सोनू सूद और भोजपुरी गायक पवन सिंह के साथ अनुपमा यादव के आने की भी चर्चा है।

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी ऋषिकेश से होने वाली है। उनके होने वाले दामाद अमेरिका में रहते हैं और उन्होंने जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है। अब देखना होगा कि 25 नवंबर को होने वाली इस शादी में बिहार के कौन कौन से बड़े चेहरे पहुंचते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments