back to top
Monday, November 9, 2026
Homeदेशदुर्गा पंडाल हादसे के घायलों से मिले अमित शाह, पूजा समिति के...

दुर्गा पंडाल हादसे के घायलों से मिले अमित शाह, पूजा समिति के सचिव-उपाध्यक्ष समेत 7 गिरफ्तार

कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कालीघाट स्थित दुर्गा मंदिर में दर्शन के बाद चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में घायल लोगों से मुलाकात की। अमित शाह कोलकाता के अपोलो अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती घायलों का हाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।

चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में 19 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूजा समिति के सचिव और उपाध्यक्ष समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पूजा समिति के पदाधिकारी भी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों में चोरबागान पूजा समिति के सचिव राज कुमार सेवड़ा उर्फ राजा और उपाध्यक्ष शांतनु दुबे शामिल हैं। इनके अलावा पंडाल निर्माण, भीड़ नियंत्रण, VIP पास की जांच और निजी सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राज कुमार सेवड़ा, शांतनु दुबे, बिप्लब मुखर्जी उर्फ जॉय, कौशिक साहा, पिंटू डे, सुमन चक्रवर्ती और राजेश पाल के रूप में हुई है।

बारिश के बाद बढ़ा था भीड़ का दबाव

शुरुआती जानकारी के अनुसार, अचानक बारिश शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में लोग बारिश से बचने के लिए पंडाल के अंदर जाने लगे। इसी दौरान एंट्री और एग्जिट के पास भीड़ का दबाव बढ़ गया और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

अब पुलिस पंडाल के प्रवेश और निकास मार्गों की चौड़ाई, भीड़ प्रबंधन, निजी सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन से जुड़े इंतजामों की जांच कर रही है।

अस्पताल में घायलों का जाना हाल

अमित शाह ने अस्पताल पहुंचकर हादसे में घायल लोगों और उनके परिजनों से मुलाकात की। सरकार और प्रशासन की ओर से हादसे की जांच के साथ-साथ घायलों के इलाज पर भी नजर रखी जा रही है।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है और जांच के आधार पर हादसे की जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments