back to top
Wednesday, July 22, 2026
Homeमनोरंजन60 साल के आमिर खान ने पिकलबॉल मैच में गिरकर दिखाया अद्भुत...

60 साल के आमिर खान ने पिकलबॉल मैच में गिरकर दिखाया अद्भुत हौसला और फिटनेस का राज

बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वे प्रसिद्ध सिंगर अरिजीत सिंह के साथ पतंग उड़ाते नजर आए थे। अब आमिर खान का एक और वीडियो सामने आया है जिसने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। मुंबई में आयोजित विश्व पिकलबॉल लीग (WPBL 2026) में आमिर खान ने अपनी फिटनेस का जलवा दिखाते हुए अपने फैंस के साथ मैच खेला। इस दौरान वह अचानक फिसलकर गिर गए, लेकिन जो उनके गिरने के बाद उठने का तरीका था उसने सबको हैरान कर दिया। 60 वर्ष की उम्र में भी उनकी फिटनेस देख लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर उनका फिटनेस सीक्रेट क्या है।

गिरने के बाद मुस्कुराए और फिर खेल जारी रखा

WPBL की दूसरी सीजन की सेमीफाइनल मैच मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन में खेली गई। आमिर खान ने अपने फैंस के साथ दो मैच खेले। इसी दौरान एक शॉट को लौटाने के लिए आगे बढ़ते हुए वह अचानक फिसल गए और कोर्ट पर गिर गए। लेकिन सुपरस्टार ने शानदार खेल भावना दिखाई। वे तुरंत उठे, मुस्कुराए और खेल फिर से शुरू कर दिया। इस उम्र में इतनी चुस्ती देखकर दर्शक हैरान रह गए। आमिर की इस झक्कास एटीट्यूड को देखकर फैंस ने उनके फिटनेस के राज पूछने शुरू कर दिए। कई लोगों ने कमेंट किया कि वे इतनी उम्र में भी इतनी फिट कैसे रहते हैं। कुछ ने तो आमिर से उनकी डाइट और एक्सरसाइज के बारे में भी जानना चाहा।

60 साल के आमिर खान ने पिकलबॉल मैच में गिरकर दिखाया अद्भुत हौसला और फिटनेस का राज

फैंस ने जताई चिंता और तारीफ

वीडियो में आमिर खान काले टी-शर्ट और नीले रंग के पैंट में नजर आए। वे अपने फैंस के साथ पूरी ऊर्जा के साथ पिकलबॉल खेलते दिखे। उनके गिरने पर कुछ फैंस थोड़े चिंतित भी हुए, लेकिन आमिर के उठते ही मुस्कुराने और खेल जारी रखने के अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर लोग उनके फिजिकल फिटनेस और सकारात्मक सोच की खूब प्रशंसा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “सर, आप इस उम्र में इतनी फिटनेस का राज क्या है?” वहीं एक ने कहा, “आमिर सर, आपकी एनर्जी का कोई जवाब नहीं।” इस तरह आमिर ने न केवल खेल बल्कि अपनी आदतों से भी सभी का दिल जीत लिया।

‘हैप्पी पटेल’ बॉक्स ऑफिस पर फेल, पर आमिर की फिटनेस छाई सुर्खियों में

वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ हाल ही में रिलीज हुई, जिसमें वीर दास, मिथिला पालकर, मोना सिंह और शरीब हाशमी ने मुख्य भूमिका निभाई है। आमिर खान ने इस फिल्म में कैमियो भूमिका निभाई है। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही है। 16 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने मात्र ₹7.35 करोड़ का कलेक्शन किया। इससे पहले आमिर ने रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ में भी कैमियो किया था। उनकी पिछली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। लेकिन इस बार उनकी फिटनेस ही चर्चा का विषय बनी है, जो उनकी उम्र को मात देती नजर आ रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments