back to top
Monday, April 20, 2026
Homeव्यापारGold Rate: ईरान-इज़राइल की जंग ने तोड़ा सोने का सन्नाटा, 3,400 डॉलर...

Gold Rate: ईरान-इज़राइल की जंग ने तोड़ा सोने का सन्नाटा, 3,400 डॉलर पार पहुंचा गोल्ड!

Gold Rate: ईरान और इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव के चलते सोमवार को सोने की कीमतों में जोरदार उछाल देखा गया। यह लगातार चौथा दिन था जब सोने के भाव चढ़े। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में स्पॉट गोल्ड 0.3% बढ़कर $3,442.09 प्रति औंस हो गया जो 22 अप्रैल के बाद सबसे ऊंचा स्तर है। वहीं अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स $3,461.90 तक पहुंच गए।

सुरक्षित निवेश बना ‘गोल्ड’

दुनिया जब भू-राजनीतिक संकट से जूझती है तो निवेशक ऐसे समय में सबसे पहले सोने की ओर भागते हैं। यही वजह है कि ईरान-इज़राइल युद्ध की आशंका ने निवेशकों को फिर से गोल्ड में निवेश करने को मजबूर कर दिया। सुरक्षित संपत्ति के तौर पर सोना फिर एक बार सबसे लोकप्रिय विकल्प बन चुका है।

Gold Rate: ईरान-इज़राइल की जंग ने तोड़ा सोने का सन्नाटा, 3,400 डॉलर पार पहुंचा गोल्ड!

भारत में भी दिखा असर

भारत के एमसीएक्स (MCX) बाजार में भी सोमवार सुबह 9.32 बजे अगस्त 5 के कॉन्ट्रैक्ट के तहत सोना 0.13 प्रतिशत बढ़कर ₹1,00,406 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय तनाव और डॉलर की कमजोरी ने भारतीय बाजार को भी प्रभावित किया है।

फेडरल रिज़र्व पर सबकी निगाहें

इस हफ्ते कई सेंट्रल बैंकों की मौद्रिक नीति को लेकर फैसले आने हैं जिनमें सबसे बड़ा नाम अमेरिकी फेडरल रिज़र्व का है। बुधवार को होने वाली बैठक में ब्याज दरों को 4.25%-4.50% के दायरे में ही रखने की संभावना है। बाजार को सितंबर तक ब्याज दर में कटौती की उम्मीद है।

कहां तक जा सकता है सोना?

विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोना $3,400 के पार स्थिर हो गया है और इसका अगला लक्ष्य $3,500 है। अगर यह स्तर भी टूटता है तो सोना नए रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंच सकता है। कमजोर डॉलर और बढ़ते वैश्विक तनाव ने सोने के भाव को एक नई रफ्तार दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments