भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने पुराने रिलेशनशिप और पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कंफर्म किया कि अब वो अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहती हैं और किसी भी रिश्ते के दवाब में नहीं रहना चाहतीं। अक्षरा ने बताया कि उनके पुराने रिलेशनशिप को लेकर उनसे लगातार सवाल पूछे जाते हैं जबकि उनके एक्स पार्टनर पवन सिंह के व्यवहार पर किसी से सवाल नहीं किया जाता।
अक्षरा ने जताई पर्सनल लाइफ पर असमान व्यवहार की शिकायत
अक्षरा सिंह ने कहा, “काफी समय हो गया है। मैं भी जीवन में आगे बढ़ना चाहती हूं। वो दस अलग-अलग लड़कियों के साथ घूम रहे हैं और कोई उनसे सवाल नहीं करता, लेकिन हर कोई मुझसे पूछता है।” उन्होंने यह भी बताया कि उनके नाम को लगातार उनके पुराने रिलेशनशिप से जोड़ा जाना और सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल होना उनके पर्सनल जीवन और शादी की संभावनाओं पर नकारात्मक असर डालता है।

पवन सिंह के खिलाफ लगाए गंभीर आरोप
इस इंटरव्यू में अक्षरा सिंह ने अपने पुराने रिलेशनशिप को लेकर गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि पवन सिंह ने उन्हें शारीरिक रूप से नियंत्रित और शोषित करने की कोशिश की। अक्षरा ने पहले भी कई इंटरव्यू में कहा कि उनके साथ कई बार ऐसा हुआ कि वे बाल-बाल बचीं। उन्होंने खुलासा किया कि एक बार उन्हें बंद कमरे में पीटा गया था। इस बयान ने फिर से भोजपुरी सिनेमा में विवादों को जन्म दिया है।
अब अक्षरा सिंह अपने करियर और जीवन में आगे बढ़ना चाहती हैं
अक्षरा ने स्पष्ट किया कि अब उनका फोकस करियर और अपने जीवन में आगे बढ़ने पर है। उन्होंने कहा कि अब वो किसी भी तरह के रिश्ते या दबाव में नहीं रहना चाहतीं। उन्होंने यह भी जताया कि उनके फैंस और मीडिया को चाहिए कि उन्हें उनके पेशे और काम के लिए ही जानें, न कि उनके पास्ट रिलेशनशिप और विवादों के लिए। उनका यह इंटरव्यू उनके आत्मविश्वास और जीवन में स्वतंत्रता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

