back to top
Sunday, June 1, 2025
HomeमनोरंजनVirat-Anushka: क्या इंस्टाग्राम लाइक से खफा हैं अनुष्का! वायरल वीडियो ने बढ़ाई...

Virat-Anushka: क्या इंस्टाग्राम लाइक से खफा हैं अनुष्का! वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चाएं

Virat-Anushka: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मंगलवार रात बेंगलुरु में एक इवेंट के लिए पहुंचे थे। यह विराट की पहली पब्लिक अपीयरेंस थी जब से उन्होंने अवनीत कौर की पोस्ट को इंस्टाग्राम पर लाइक किया था। एक फैन ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि दोनों एक साथ बेंगलुरु में नजर आए।

अनुष्का ने नहीं थामा विराट का हाथ

वायरल हो रहे वीडियो में दिखा कि जैसे ही अनुष्का कार से बाहर निकलती हैं तो विराट कोहली अपना हाथ बढ़ाकर उन्हें सपोर्ट देने की कोशिश करते हैं। लेकिन अनुष्का बिना उनका हाथ थामे कार से उतर जाती हैं। इसके बाद दोनों एक रेस्टोरेंट की तरफ बढ़ते हैं जहां अनुष्का विराट से आगे चलती नजर आती हैं।

फैन्स ने दिए चौंकाने वाले रिएक्शन

इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। किसी ने लिखा कि अनुष्का ने विराट का हाथ नहीं पकड़ा। एक और ने लिखा कि मैं भी उसका हाथ नहीं पकड़ती यह प्रोग्रेसिव पत्नी है। किसी ने तो यह तक कह दिया कि लगता है अनुष्का को विराट के लाइक करने से गुस्सा आ गया।

विराट का अवनीत कौर को लाइक करना बना चर्चा का विषय

दरअसल कुछ दिनों पहले विराट कोहली ने अवनीत कौर की इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक कर दिया था। इस पोस्ट में अवनीत ग्रीन टॉप और शॉर्ट स्कर्ट में नजर आ रही थीं। फैंस इस लाइक से हैरान थे और सोशल मीडिया पर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे कि क्या यह जानबूझकर किया गया था या नहीं।

विराट कोहली की सफाई ने सबको चौंकाया

लोगों की चर्चाओं के बाद विराट कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक सफाई दी। उन्होंने लिखा कि वह अपना फीड क्लीन कर रहे थे और उस दौरान एल्गोरिद्म की वजह से गलती से लाइक हो गया। इस बात के पीछे कोई इरादा नहीं था इसलिए कृपया गलतफहमियों को जगह न दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments