Vibhu Raghave Passed Away: टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है जिसने सभी को भावुक कर दिया है। ‘निशा और उसके कज़िन्स’ फेम एक्टर विभु राघव अब इस दुनिया में नहीं रहे। सोमवार को उन्होंने मुंबई के नानावटी अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से स्टेज 4 कोलन कैंसर से जूझ रहे थे।
बीमारी से जूझते हुए कहा दुनिया को अलविदा
विभु राघव का असली नाम वैभव कुमार सिंह राघव था। वह कई वर्षों से कैंसर से लड़ रहे थे और इलाज के दौरान सोशल मीडिया पर अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी साझा करते थे। लेकिन पिछले एक महीने से वह सोशल मीडिया से दूर हो गए थे। उनकी मौत की पुष्टि उनके करीबी दोस्तों और इंडस्ट्री के साथियों ने की है।
View this post on Instagram
सहकलाकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
अभिनेत्री सिंपल कौल और करणवीर मेहरा ने सोशल मीडिया के जरिए विभु की मौत की खबर साझा की। सिंपल कौल ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि उनका दोस्त अब इस दुनिया में नहीं रहा और सभी से प्रार्थना करने की अपील की। उन्होंने अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार की जानकारी भी साझा की।
आर्थिक तंगी में गुजरे अंतिम दिन
बीमारी की वजह से विभु लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट में काम नहीं कर पा रहे थे। इसी कारण उनकी आर्थिक स्थिति भी खराब हो गई थी। इलाज के लिए पैसे भी नहीं बचे थे। उनके दोस्त सोशल मीडिया पर लगातार आर्थिक मदद की अपील कर रहे थे। उन्होंने केट्टो लिंक शेयर किया था ताकि लोग उनकी मदद कर सकें।
जिंदगी की जंग में हार गए मजबूत अभिनेता
वर्ष 2022 में जब उन्हें कैंसर का पता चला तो उन्होंने हार नहीं मानी और हर मोड़ पर सकारात्मक बने रहे। उन्होंने इलाज के हर पल को अपने चाहने वालों से साझा किया और अंत तक जूझते रहे। उनके जाने से इंडस्ट्री को एक मजबूत कलाकार की कमी हमेशा खलेगी।