Sawan Shivratri 2025: सावन के पवित्र महीने में आने वाली शिवरात्रि पर देशभर के शिवालयों में आधी रात से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव के नारों और घंटियों की ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जल, दूध, दही और घी से शिवलिंग का अभिषेक करते हुए लोगों ने अपने मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की।
#WATCH अंबाला (हरियाणा): सावन शिवरात्रि के अवसर पर कैलाश शिव मंदिर हाथीखाना में भक्तों की भीड़ उमड़ी। pic.twitter.com/ZzvPbow9ET
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2025
उज्जैन महाकाल में हुई विशेष भस्म आरती
उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में सुबह वेद मंत्रों के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद हुई भस्म आरती में हजारों भक्तों ने भाग लिया। यह दृश्य इतना भावुक और अलौकिक था कि हर कोई उस पल को कैमरों में कैद कर लेना चाहता था। महाआरती के बाद दर्शन का क्रम शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहने की संभावना है।
#WATCH उज्जैन, मध्य प्रदेश: सावन शिवरात्रि 2025 के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। pic.twitter.com/hS3NxWEIYP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2025
कांवड़ियों की श्रद्धा ने खींचा सबका ध्यान
सावन शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा भी अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है। ट्रकों और मोटरसाइकिलों पर सवार कांवड़िए हरिद्वार से जल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ते नजर आए। जगह-जगह शिविरों में इन शिवभक्तों की सेवा की जा रही है। इनका उत्साह और ऊर्जा देखने लायक है, मानो भगवान शिव खुद उनके साथ चल रहे हों।
देश के हर कोने में गूंजा ‘हर-हर महादेव’
दिल्ली से लेकर वाराणसी, अयोध्या से लेकर बागपत और गाजियाबाद से लेकर बुलंदशहर तक शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। अयोध्या में श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में स्नान कर नगेन्द्रनाथ महादेव का जलाभिषेक किया। वहीं वाराणसी के कैलाश मठ में विशेष पूजा आयोजित की गई। हरिद्वार के दक्ष महादेव मंदिर और गाजियाबाद के दूधेश्वरनाथ मंदिर में हजारों लोगों ने आकर भोलेनाथ की आराधना की।
#WATCH गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर दूधेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और उन्होंने पूजा-अर्चना और हवन किया। pic.twitter.com/rymD6SFyRT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2025
आस्था और विश्वास का पर्व
सावन शिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं बल्कि आस्था का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से भोलेनाथ की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। भक्तों ने जल, दूध, दही, घी और शहद से भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर अपने दुखों से मुक्ति और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में मंत्रोच्चार, हवन और आरती का दृश्य बेहद भावुक करने वाला रहा।
#WATCH बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश: सावन शिवरात्रि 2025 के अवसर पर अंबिकेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। pic.twitter.com/X3XaAR5GTZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2025

