back to top
Monday, December 8, 2025
HomeमनोरंजनMonica Bhadoria: बावरी की मासूमियत के पीछे छिपा था गहरा ज़ख्म! जानिए...

Monica Bhadoria: बावरी की मासूमियत के पीछे छिपा था गहरा ज़ख्म! जानिए मोनिका की सच्ची कहानी

Monica Bhadoria: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बावरी का किरदार निभाने वाली मोनिका भदौरिया ने अपनी मासूम एक्टिंग और ‘भेड़ूजी’ कहने के अंदाज़ से सबका दिल जीत लिया था। हालांकि वह कुछ साल पहले शो से बाहर हो गईं लेकिन साल 2023 के एक इंटरव्यू ने उनके करियर और निजी जिंदगी से जुड़े कई दर्दनाक राज खोले।

बकाया पैसे और जबरन चुप्पी का आरोप

मोनिका ने इंटरव्यू में खुलासा किया कि शो छोड़ने के बाद भी मेकर्स ने उनके 4 से 5 लाख रुपये नहीं दिए। जब उन्होंने पैसे मांगे तो उन्हें एक कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करवाया गया ताकि वह मीडिया में कुछ न बोल सकें। यह मानसिक रूप से उन्हें काफी परेशान करने वाला अनुभव था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by (@monika_bhadoriya)

सेट पर अपमान और निजी दुखों की दोहरी मार

मोनिका के अनुसार प्रोड्यूसर असित मोदी और प्रोडक्शन हेड ने उनके साथ गाली-गलौच और जोर-जोर से चिल्लाने जैसा बर्ताव किया। इसी दौरान उनकी मां और दादी का निधन भी हो गया। एक तरफ निजी जीवन का सबसे मुश्किल दौर और दूसरी तरफ सेट पर अपमान, यह सब उन्हें डिप्रेशन में ले गया।

करियर पर लगा ब्रेक और बनीं इंडस्ट्री में टारगेट

मोनिका ने कहा कि शो छोड़ने के बाद इंडस्ट्री में उनके खिलाफ माहौल बना दिया गया। उन्हें काम मिलना मुश्किल हो गया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस शो ने उनके करियर को काफी नुकसान पहुंचाया और उन्हें फिर से खड़ा होने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा।

अब है सोशल मीडिया की स्टार, फिटनेस की दीवानी

आज भले ही मोनिका टीवी पर नज़र नहीं आतीं लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह फिटनेस फ्रीक हैं और जिम में खूब पसीना बहाती हैं। उन्होंने हाल ही में काफी वजन घटाया है और अब और भी खूबसूरत लगती हैं। वह मॉडलिंग शूट्स और इवेंट्स में नजर आती हैं और अपनी लाइफ अपडेट्स भी शेयर करती रहती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments