Rishabh Pant ने एक ऐसा छक्का जड़ा जिसने क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा दिया। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले जब टीम इंडिया लॉर्ड्स में प्रैक्टिस कर रही थी तो पंत ने ऐसा शॉट मारा कि गेंद जाकर लॉर्ड्स की छत पर गिरी और वहां दरार पड़ गई।
नेट प्रैक्टिस में गूंजा छक्के का धमाका
टीम इंडिया इंग्लैंड सीरीज से पहले लॉर्ड्स में प्रैक्टिस कर रही थी। उसी दौरान वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर रिषभ पंत ने घुटनों के बल बैठकर ताबड़तोड़ शॉट मारा। गेंद तेजी से छत तक जा पहुंची और टकराकर छत को नुकसान पहुंचा गई। यह दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए।
Rishabh Pant's destructive batting has arrived in the UK 💥 pic.twitter.com/AERl4DrXcv
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) June 9, 2025
इंग्लैंड की टीम को मिल गया संकेत
रिषभ पंत के इस शॉट ने इंग्लैंड टीम के लिए अलार्म बजा दिया है। अगर अभ्यास में ही छत टूट सकती है तो असली मैच में क्या होगा इसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। इस बार वह टीम इंडिया के उपकप्तान हैं और उनके तेवर इंग्लैंड को भारी पड़ सकते हैं।
इंग्लैंड की जमीन पर अलग ही अंदाज़ में नजर आते हैं पंत
रिषभ पंत का रिकॉर्ड इंग्लैंड में शानदार रहा है। 2022 के दौरे में उन्होंने एक ही मैच में 203 रन बनाए थे और उनका औसत 101.50 का रहा था। अब तक इंग्लैंड में उन्होंने 8 टेस्ट में 511 रन बना चुके हैं और दो शतक भी लगा चुके हैं।
पिछले दौरे की चमक को फिर से दोहराने की तैयारी
रिषभ पंत इस बार भी उसी लय को दोहराना चाहेंगे जो उन्होंने पिछले इंग्लैंड दौरे में दिखाई थी। उनकी फिटनेस भी अब पहले जैसी लौट चुकी है और उनका आत्मविश्वास उनके हर शॉट में दिख रहा है। इंग्लैंड को इस बार पंत से चौकन्ना रहना होगा क्योंकि वह कहर बरपाने को तैयार हैं।