back to top
Monday, October 19, 2026
Homeदेशअंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए NSUI का दिल्ली में कैंडल...

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए NSUI का दिल्ली में कैंडल मार्च, BJP पर विनोद जाखड़ ने साधा निशाना

नई दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर NSUI ने शनिवार, 17 अक्टूबर को दिल्ली में कैंडल मार्च निकाला। NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में निकाला गया यह मार्च संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय से शुरू हुआ। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जबकि सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

NSUI कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने, मामले में जवाबदेही तय करने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। संगठन ने कहा कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया होनी चाहिए और इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

‘नारी वंदन’ को लेकर BJP पर सवाल

कैंडल मार्च के दौरान NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने बीजेपी के महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण से जुड़े दावों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी एक तरफ ‘नारी वंदन’ की बात करती है, जबकि दूसरी तरफ ऐसे व्यक्ति को राज्यपाल नियुक्त करने का आरोप लगाया, जिसके खिलाफ जांच जारी है।

जाखड़ ने कहा कि देश की बेटियां और जनता सरकार के फैसलों को देख रही हैं। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर सरकार से जवाबदेही की मांग की।

न्याय और जवाबदेही की मांग

NSUI ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर संगठन आगे भी अपनी आवाज उठाता रहेगा। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया।

संगठन का कहना है कि अंकिता भंडारी मामले में न्याय सुनिश्चित करने के साथ जिम्मेदारी तय होना भी जरूरी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments