back to top
Monday, April 28, 2025
HomeमनोरंजनMithun and Sridevi: Mithun को छोड़ बोनी कपूर की दुल्हन बनीं Sridevi,...

Mithun and Sridevi: Mithun को छोड़ बोनी कपूर की दुल्हन बनीं Sridevi, अधूरा रह गया प्यार

Mithun and Sridevi: दिवंगत अभिनेत्री Sridevi को हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन अदाकारा माना जाता है। महज 4 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली Sridevi ने सालों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। उनकी खूबसूरती बेहतरीन अभिनय और शानदार डांस ने उन्हें स्टार बना दिया।

Sridevi और Mithun  का गुप्त विवाह

Sridevi की निजी जिंदगी भी हमेशा सुर्खियों में रही। कहा जाता है कि उन्होंने निर्माता बोनी कपूर से शादी करने से पहले Mithun  चक्रवर्ती से गुपचुप शादी की थी। हालांकि यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं चला क्योंकि Mithun  पहले से योगिता बाली के पति थे और उन्हें छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे।

 कड़वी सच्चाई: रातभर लड़ाई करते थे दोनों

हाल ही में निर्देशक करण राजदान ने इस रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि Sridevi और Mithun  रातभर फोन पर झगड़ा करते थे। इसके बावजूद Mithun  अगले दिन सेट पर समय पर पहुंचते और अपने काम में पूरी एनर्जी के साथ जुट जाते थे।

Mithun  की गजब की एनर्जी

करण राजदान ने बताया कि Mithun  चक्रवर्ती के पास गजब की ऊर्जा थी। वह रातभर जागकर झगड़ा करने के बाद भी अगले दिन सेट पर पहुंचकर डांस की रिहर्सल करते थे। करण ने उन्हें साफ दिल वाला और इमोशनल इंसान बताया।

Sridevi ने बोनी कपूर को चुना जीवनसाथी

Mithun  से अलग होने के बाद Sridevi ने 1996 में फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी कर ली। हालांकि उन्होंने कभी भी अपने और Mithun  के रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments