back to top
Thursday, May 15, 2025
HomeदेशMann Ki Baat: पीएम मोदी बोले- कश्मीर में शांति फिर लौटेगी, आतंकियों...

Mann Ki Baat: पीएम मोदी बोले- कश्मीर में शांति फिर लौटेगी, आतंकियों को नहीं छोड़ा जाएगा

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी ‘मन की बात’ के 121वें एपिसोड में देश और दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कश्मीर में शांति वापस आ रही थी। पर्यटकों की संख्या बढ़ रही थी और विकास तेजी से हो रहा था। ऐसे में आतंकवादियों ने कश्मीर पर फिर से हमला किया और उसे नष्ट करने की कोशिश की। पीएम मोदी ने कहा कि इस लड़ाई में देश की एकता सबसे महत्वपूर्ण है।

आतंकवादियों को कठोर जवाब मिलेगा

पीएम मोदी ने शहीद हुए लोगों के परिवारों को न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि दुनियाभर के नेताओं ने उन्हें फोन कर आतंकवाद के खिलाफ भारत को समर्थन देने की बात की। उन्होंने कहा, “पूरा विश्व भारत के साथ खड़ा है। हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में 140 करोड़ भारतीयों के साथ हैं।” प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि हमलावरों और साजिशकर्ताओं को कठोर जवाब दिया जाएगा।

डॉ. के कस्तूरीरंगन की याद

प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. के कस्तूरीरंगन का भी याद किया। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले देश ने एक महान वैज्ञानिक को खो दिया। डॉ. कस्तूरीरंगन ने भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके नेतृत्व में ISRO ने अपनी नई पहचान बनाई। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

म्यांमार में भारतीय मदद

प्रधानमंत्री ने म्यांमार में आए भूकंप के बाद भारतीय टीम की मदद का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि भारतीय डॉक्टरों ने मलबे में फंसे लोगों की जान बचाने के लिए फील्ड अस्पताल तैयार किया था। इसके अलावा भारतीय इंजीनियरों ने महत्वपूर्ण इमारतों का नुकसान आंका और आवश्यक सामग्री जैसे कंबल, दवाइयां, और खाने-पीने का सामान मुहैया कराया।

भारत की अंतरराष्ट्रीय मदद

प्रधानमंत्री ने भारत की अंतरराष्ट्रीय मदद के उदाहरण भी दिए। उन्होंने बताया कि इथियोपिया में भारतीयों ने दिल के रोग से जूझ रहे बच्चों को भारत इलाज के लिए भेजने की पहल की है। इसके अलावा भारत ने अफगानिस्तान और नेपाल को चिकित्सा सामग्री भेजी है। इससे कई बीमारियों का इलाज बेहतर तरीके से हो सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments