back to top
Wednesday, September 2, 2026
Homeराजनीतियूपी में महिलाओं को बड़ा तोहफा, 60 साल से अधिक उम्र की...

यूपी में महिलाओं को बड़ा तोहफा, 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बस यात्रा मुफ्त

रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। कैबिनेट बैठक में 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। सरकार के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को इस योजना की शुरुआत करेंगे।

60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त सफर

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के मुताबिक, लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में आजीवन निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।

यात्रा के दौरान उम्र प्रमाणित करने के लिए महिलाओं को आधार कार्ड या वोटर आईडी दिखाना होगा।

करीब एक करोड़ महिलाओं को मिलेगा लाभ

सरकार का दावा है कि इस योजना से प्रदेश की बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिलाओं को सीधा फायदा मिलेगा। साल 2011 की जनगणना के आधार पर करीब 81 लाख महिलाएं इस सुविधा के दायरे में आने की बात कही गई है।

यह फैसला बीजेपी के 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए उस वादे से भी जुड़ा है, जिसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की बात कही गई थी।

यूपी में महिलाओं को बड़ा तोहफा, 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बस यात्रा मुफ्त

रक्षाबंधन पर भी मुफ्त यात्रा

इसके अलावा रक्षाबंधन के मौके पर यूपी रोडवेज की बसों में महिलाओं को पहले की तरह मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।

सरकार के मुताबिक 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

250 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने को मंजूरी

कैबिनेट ने परिवहन विभाग के लिए 250 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इनमें 42 सीटर और 52 सीटर बसें शामिल होंगी।

सरकार का कहना है कि इलेक्ट्रिक बसों के बढ़ने से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने के साथ प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी।

कैबिनेट में 24 प्रस्तावों पर लगी मुहर

योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की योजना को रक्षाबंधन से पहले सरकार के प्रमुख फैसलों में माना जा रहा है।

इस फैसले से प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में यात्रा करना पहले के मुकाबले काफी आसान और किफायती हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments