back to top
Tuesday, July 21, 2026
Homeराज्यदिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 3 शूटर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 3 शूटर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के रोहिणी जिले के स्पेशल स्टाफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तीन कथित शूटरों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, ये आरोपी राजधानी में एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस को इनपुट मिला था कि गैंग के सदस्य टारगेट किलिंग की योजना बना रहे हैं। इसके बाद स्पेशल स्टाफ ने तकनीकी निगरानी और खुफिया सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को ट्रैक कर गिरफ्तार कर लिया।

विदेश से मिल रहे थे निर्देश, कई मामलों में थे वांटेड

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार शूटरों को विदेश में बैठे गैंग के नेटवर्क से निर्देश मिल रहे थे। जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी दिल्ली में टारगेट फायरिंग और अन्य आपराधिक मामलों में वांटेड रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि इनसे पूछताछ के आधार पर गैंग के नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इनका अगला निशाना कौन था और वारदात की पूरी योजना क्या थी।

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 3 शूटर गिरफ्तार

विदेशों में भी बिश्नोई गैंग पर बढ़ा दबाव

हाल के दिनों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ विदेशों में भी कार्रवाई तेज हुई है। अमेरिका में संघीय जांच एजेंसी FBI ने 7 जुलाई से ‘Operation Hard Ball’ के तहत गैंग और उससे जुड़े नेटवर्क पर कार्रवाई शुरू की है। इस अभियान में लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और जग्गू भगवानपुरिया से जुड़े नेटवर्क की जांच की जा रही है। इसके अलावा गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने वाले के लिए 50,000 डॉलर (करीब 43 लाख रुपये) के इनाम की भी घोषणा की गई है।

जेल में बंद है लॉरेंस, फिर भी जारी है नेटवर्क की जांच

लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल जेल में बंद है और उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जांच एजेंसियों का आरोप है कि गैंग का नेटवर्क अब भी सक्रिय है और विभिन्न राज्यों तथा विदेशों से संचालित होने वाले संपर्कों की जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments