back to top
Tuesday, July 21, 2026
Homeमनोरंजनकंगना रनौत की Queen ने 20 करोड़ के बजट में कमाए 95...

कंगना रनौत की Queen ने 20 करोड़ के बजट में कमाए 95 करोड़ का जबरदस्त मुनाफा

कंगना रनौत ने अपने करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं और Queen उनमें से एक है। 2014 में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने आलोचकों और दर्शकों से समान रूप से शानदार प्रतिक्रिया पाई और बॉक्स ऑफिस पर स्लीपर हिट साबित हुई। Queen ने कंगना के करियर को नई ऊँचाई पर पहुंचाया और साबित किया कि वह अकेले ही किसी फिल्म का सारा भार संभाल सकती हैं। छोटे बजट में बनी यह फिल्म निर्माताओं के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हुई।

Queen का बजट और निर्माण

फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया और कंगना रनौत ने मुख्य भूमिका निभाई। राजकुमार राव और लीज़ा हेडन ने सहायक भूमिकाएँ निभाईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का बजट केवल ₹20 करोड़ था। 2 घंटे 26 मिनट की इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ने अपनी शानदार कहानी और प्रदर्शन के दम पर बॉक्स ऑफिस पर तूफ़ान मचा दिया।

कंगना रनौत की Queen ने 20 करोड़ के बजट में कमाए 95 करोड़ का जबरदस्त मुनाफा

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और अंतर्राष्ट्रीय सफलता

Queen की शुरुआत धीमी रही, पहले दिन की कमाई ₹1.75 करोड़ रही। लेकिन दर्शकों की पॉजिटिव प्रतिक्रिया और वर्ड-ऑफ-माउथ के कारण फिल्म ने जल्दी ही जोरदार सफलता हासिल की। Bollywood Hungama के आंकड़ों के अनुसार, पहली हफ्ते की कमाई ₹18.80 करोड़ रही, और दूसरे हफ्ते में ₹39 करोड़ तक पहुंच गई। तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई ₹50.55 करोड़ तक पहुँच गई। कुल मिलाकर भारत में नेट कलेक्शन ₹61 करोड़ रहा, जबकि ग्रॉस कलेक्शन ₹84.72 करोड़ रहा। विदेशी बाजारों से ₹10.32 करोड़ की कमाई हुई, जिससे फिल्म की वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई ₹95.05 करोड़ हुई।

Queen की कहानी और मुनाफा

निर्माताओं के लिए Queen ने शानदार लाभ कमाया। ₹20 करोड़ के बजट पर फिल्म ने दुनिया भर में ₹95.04 करोड़ कमाए, जिससे 375 प्रतिशत का प्रॉफिट हुआ। कहानी की बात करें तो विकास बहल की इस फिल्म में कंगना रनौत रानी नाम की लड़की की भूमिका में हैं। जब उसका मंगेतर शादी तोड़ देता है, तब रानी अकेले ही यूरोप हनीमून पर जाती है। फिल्म में दर्शाया गया है कि कैसे रानी पेरिस में अकेली यात्रा करते हुए अपनी पहचान और आत्मबल ढूंढ़ती है, और नए दोस्त बनाती है। यह कहानी व्यक्तिगत स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा देती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments