back to top
Thursday, June 26, 2025
HomeखेलIPL 2025: 27 करोड़ का खिलाड़ी निकला फुस्स! ऋषभ पंत ने किया...

IPL 2025: 27 करोड़ का खिलाड़ी निकला फुस्स! ऋषभ पंत ने किया फैंस का दिल तोड़ने वाला काम

IPL 2025: इस साल के आईपीएल में हर मैच से पहले लोगों को उम्मीद थी कि पंत कुछ धमाका करेंगे। लेकिन उनकी बल्लेबाजी आई और कुछ ही देर में आउट होकर लौट गए। उन्होंने सिर्फ फैंस को ही नहीं बल्कि लखनऊ टीम को भी निराश किया और अपनी साख पर भी दाग लगा लिया।

 आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बना पंत

आईपीएल 2025 के ऑक्शन में ऋषभ पंत ने पहली बार हिस्सा लिया। जब उनका नाम आया तो कई टीमों के बीच उन्हें खरीदने की होड़ लग गई। आखिरकार लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ की सबसे बड़ी बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया और वे आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।

IPL 2025: 27 करोड़ का खिलाड़ी निकला फुस्स! ऋषभ पंत ने किया फैंस का दिल तोड़ने वाला काम

11 पारियों में सिर्फ 135 रन बना सके पंत

अब तक लखनऊ सुपर जायंट्स 12 मुकाबले खेल चुकी है और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। इस सीजन में ऋषभ पंत ने 11 पारियों में केवल 135 रन बनाए हैं। उसमें भी सिर्फ एक अर्धशतक शामिल है और वह मैच भी टीम हार गई थी।

 भारतीय कप्तानों में सबसे खराब औसत पंत का

ऋषभ पंत का औसत इस सीजन में केवल 12.27 रहा है। यह आईपीएल इतिहास के किसी भी कप्तान का दूसरा सबसे खराब औसत है। इससे भी खराब औसत 2021 में ऑयन मॉर्गन का था। लेकिन भारतीय कप्तानों में सबसे नीचे फिलहाल पंत ही हैं।

 आखिरी दो मैच पंत के करियर का फैसला कर सकते हैं

अगर पंत आने वाले दो मैचों में 9 रन बना लेते हैं तो वे मॉर्गन से खराब औसत के आरोप से बच सकते हैं। लेकिन अगर वे फिर फेल हुए तो आईपीएल इतिहास में यह शर्मनाक रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो जाएगा। अब सबकी नजर उनके इन दो आखिरी मैचों पर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments