IPL 2025 में एमएस धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स की कैम्पेन खत्म हो गई है। पांच बार की चैंपियन टीम इस बार अंक तालिका में दसवें स्थान पर रही जो पहली बार हुआ है। इस सीजन में CSK ने कुल 14 मैचों में से सिर्फ 4 जीते और 10 मैच हारे। अंतिम लीग मैच में गुजरात टाइटन्स को 83 रनों से हराया।
धोनी के रिटायरमेंट को लेकर अनिश्चितता
CSK की इस जीत के बाद अफवाहें उड़ीं कि धोनी टीम छोड़ सकते हैं। लेकिन धोनी ने फिलहाल अपनी सेवानिवृत्ति पर किसी प्रकार का फैसला नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला लेने में अभी चार-पांच महीने हैं और उन्हें अपनी फिटनेस पर ध्यान देना है। धोनी के बयान से यह साफ है कि वे अभी रिटायरमेंट के मूड में नहीं हैं।
https://twitter.com/i/status/1926551899387347344
धोनी की उम्र और फिटनेस पर सवाल
धोनी अभी 43 साल के हैं और 7 जुलाई को 44 वर्ष के हो जाएंगे। अगले सीजन तक उनकी उम्र करीब 45 साल हो जाएगी। ऐसे में धोनी के लिए बल्ले और विकेटकीपिंग दोनों में अच्छा प्रदर्शन करना चुनौतीपूर्ण होगा। क्रिकेट विशेषज्ञ आकाश चोपड़ा का मानना है कि धोनी की फिटनेस CSK के लिए परेशानी बन सकती है।
रैना और आकाश चोपड़ा के बीच बहस
धोनी की फिटनेस को लेकर आकाश चोपड़ा और पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना के बीच बहस हुई। आकाश ने पूछा कि धोनी नंबर 7, 8 या 9 क्यों बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि टीम की टॉप ऑर्डर कमजोर है। रैना ने धोनी की लंबे समय तक टीम से सेवा और फिटनेस की बात करते हुए उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा धोनी अभी भी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग दोनों में सक्षम हैं।
संजय बांगड़ की चिंता और रैना का जवाब
संजय बांगड़ ने भी धोनी की उम्र और फिटनेस को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आईपीएल इतिहास में कोई भी खिलाड़ी इतनी उम्र तक नहीं खेला है इसलिए अगले सीजन में समस्या आ सकती है। लेकिन रैना ने इस बात से असहमत होकर कहा कि धोनी की विकेटकीपिंग अभी भी शानदार है और वे अगले 6-8 महीनों में फिर से धाकड़ प्रदर्शन करेंगे।

