IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही सीरीज में ओपनर रोहित शर्मा की बल्ले से जबरदस्त फॉर्म देखने को मिल रही है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपनी बेहतरीन पारी के बाद अब रोहित ने रांची में खेले गए पहले वनडे में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 51 गेंदों में 57 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल थे। यह लगातार तीसरी बार है जब रोहित ने 50 से ऊपर स्कोर किया है। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम दो मैचों में 73 और नाबाद 121 रन बनाए थे।
सचिन-कहली क्लब में जल्द शामिल होंगे रोहित
पहले वनडे में जीत के बाद भारतीय टीम अब दूसरे वनडे के लिए रायपुर जाएगी। फैंस को उम्मीद है कि रोहित फिर से बड़ी पारी खेलेंगे। इस मैच में रोहित के लिए एक खास मौका भी है। वह घरेलू मैदान पर 9000 रन पूरा करने के बेहद करीब हैं। रोहित ने अब तक घरेलू फॉर्मेट के तीनों प्रारूपों में कुल 8991 रन बनाए हैं और उन्हें यह मील का पत्थर हासिल करने के लिए केवल 9 रन की जरूरत है। घरेलू मैचों में उनका औसत भी 48.08 का शानदार है।

राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ेंगे रोहित
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के केवल तीन बल्लेबाज ही घरेलू मैदानों पर 9000 से अधिक रन बनाने में सफल रहे हैं। इनमें भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ शामिल हैं। सचिन ने घरेलू मैदान पर 14,000 से अधिक रन बनाए हैं जबकि विराट के नाम 12,000 से ज्यादा रन दर्ज हैं। रोहित शर्मा जैसे ही 14 रन बनाएंगे, वह राहुल द्रविड़ (9004 रन) को पीछे छोड़कर चौथे नंबर पर आ जाएंगे। यह उनके करियर के लिए एक बड़ा माइलस्टोन साबित होगा।
घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
अब तक घरेलू फॉर्मेट के तीनों प्रारूपों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची इस प्रकार है:
-
सचिन तेंदुलकर – 14,192 रन
-
विराट कोहली – 12,373 रन
-
राहुल द्रविड़ – 9,004 रन
-
रोहित शर्मा – 8,991 रन
यह आंकड़ा दर्शाता है कि रोहित कितने करीब हैं घरेलू क्रिकेट में इतिहास रचने के।
वनडे में 5000 रन का बड़ा मौका
रोहित शर्मा के लिए एक और बड़ा रिकॉर्ड उनके इंतजार में है। वह घरेलू वनडे मैचों में 5000 रन का आंकड़ा छूने के भी करीब हैं। फिलहाल रोहित के नाम घरेलू वनडे में 4924 रन हैं, और उन्हें यह क्लब ज्वाइन करने के लिए 76 रन और बनाने होंगे। इस क्लब में अभी केवल सचिन तेंदुलकर (6976 रन) और विराट कोहली (6460 रन) ही शामिल हैं। एमएस धोनी के नाम भी घरेलू वनडे में 4525 रन दर्ज हैं। अगर रोहित ये रिकॉर्ड पार करते हैं तो वह भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अपनी जगह और मजबूत कर लेंगे।

