back to top
Tuesday, July 21, 2026
HomeखेलT20 में भारत और South Africaकी भिड़ंत में भारत आगे है लेकिन...

T20 में भारत और South Africaकी भिड़ंत में भारत आगे है लेकिन बरबटी स्टेडियम की कहानी अलग है।

South Africa:यह मैदान दक्षिण अफ्रीका के लिए शुभ माना जाता है क्योंकि अब तक इस फॉर्मेट में उन्होंने यहाँ एक भी मैच नहीं हारा है। दोनों टीमों ने पहले भी यहाँ मुकाबला किया है और दक्षिण अफ्रीका इस मैदान पर लगातार तीन जीतों का रिकॉर्ड बनाना चाहता है।

T20 में भारत और South Africaकी भिड़ंत में भारत आगे है लेकिन बरबटी स्टेडियम की कहानी अलग है।

टीम इंडिया का कटक में रिकॉर्ड कैसा रहा है?
भारत ने बराबती स्टेडियम पर अब तक तीन T20 मैच खेले हैं, जिनमें से दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दोनों हार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही हुईं थीं, एक मैच में भारत ने श्रीलंका को हराकर जीत दर्ज की थी। दक्षिण अफ्रीका ने 2015 और 2022 में यहाँ भारत को हराया था।

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
अब तक दोनों टीमों के बीच 31 T20 मैच खेले गए हैं। भारत ने 18 मैच जीते हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 12 में जीत हासिल की है। एक मैच बिना परिणाम के खत्म हुआ। यह आंकड़ा दर्शाता है कि टीम इंडिया इस फॉर्मेट में दक्षिण अफ्रीका पर हावी रही है। इस सीरीज में भी भारत अपनी इस पकड़ को मजबूत करना चाहेगा।

दक्षिण अफ्रीका कटक में अपनी जीत की हैट्रिक पूरी करने के लिए तैयार है और भारत इस चुनौती का सामना करने को बेताब है। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments