Himachal Pradesh News(Pocketsnews): हिमाचल प्रदेश की राजनीति में हिमकेयर योजना को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा में ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। सीएम के मुताबिक प्रदेश के एक स्वास्थ्य संस्थान में महिला मरीज के नाम पर अंडकोष यानी टेस्टिकल का ऑपरेशन दर्ज हुआ है। इस मामले को लेकर अब सरकार और विपक्ष के बीच फिर से टकराव देखने को मिल सकता है।
दरअसल मंगलवार को धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने यह जानकारी सदन में रखी। उन्होंने बताया कि आमतौर पर अंडकोष का ऑपरेशन पुरुष मरीजों का किया जाता है लेकिन हिमकेयर योजना के तहत एक महिला मरीज का भी ऐसा ऑपरेशन होने की जानकारी सामने आई है। यह मामला अपने आप में कई सवाल खड़े कर रहा है।
मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद हिमकेयर योजना के तहत होने वाले इलाज और सरकारी रिकॉर्ड की जानकारी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। आखिर किसी महिला मरीज के नाम पर इस तरह का ऑपरेशन कैसे दर्ज हुआ और इसके पीछे क्या वजह रही। यह जांच का विषय है। फिलहाल सामने आई जानकारी के आधार पर मामले की पूरी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को लेकर भी बड़ा रुख दिखाया। उन्होंने संकेत दिया कि जयराम ठाकुर के खिलाफ विधानसभा में अवमानना प्रस्ताव लाया जाएगा। इसे लेकर हिमाचल की राजनीति में हलचल बढ़ने के आसार हैं।
हिमाचल विधानसभा में सामने आए इस मामले ने एक बार फिर स्वास्थ्य योजनाओं के कामकाज और सरकारी रिकॉर्ड की जांच पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि सरकार इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है और विपक्ष की तरफ से इस खुलासे पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

