back to top
Tuesday, July 21, 2026
Homeखेलटी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में होगा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च, रविवार को अहमदाबाद के ऐतिहासिक नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस मैच से पहले टूर्नामेंट का क्लोजिंग सेरेमनी यानी समापन समारोह आयोजित होगा। इस समारोह में अंतर्राष्ट्रीय और भारतीय सितारे अपने जलवे बिखेरते नजर आएंगे। फाइनल मुकाबला और क्लोजिंग सेरेमनी दोनों ही क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास होने वाले हैं।

क्लोजिंग सेरेमनी में होंगे रिकी मार्टिन और भारतीय सितारे

आईसीसी ने क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाले कलाकारों की सूची जारी की है। इसमें इंटरनेशनल पॉप सिंगर रिकी मार्टिन के साथ ही भारतीय गायकों सुखबीर और फाल्गुनी पाठक का नाम शामिल है। आईसीसी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मंच और भी बड़ा होता जा रहा है! ग्लोबल सुपरस्टार रिकी मार्टिन और संगीत के दिग्गज सुखबीर और फाल्गुनी पाठक टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले अपने जलवे बिखेरने वाले हैं। तैयार हो जाइए ग्लोबल हिट और देसी गानों के लिए।”

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में होगा

समारोह और मैच का समय

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा। इससे पहले साढ़े पांच बजे से क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान तीनों कलाकार अपने गानों और परफॉर्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। फाइनल और समारोह दोनों ही क्रिकेट प्रेमियों और संगीत प्रेमियों के लिए यादगार होने वाले हैं।

भारत की फाइनल तक की यात्रा और उम्मीदें

भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यह मुकाबला रोमांचक और सांसें रोक देने वाला रहा। भारत लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है। 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने खिताब अपने नाम किया था। अब फैंस को यह देखने की उत्सुकता है कि इस बार भारतीय टीम कैसा प्रदर्शन करती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments