KL Rahul: IPL 2025 के एक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया। यह मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ। दिल्ली कैपिटल्स ने यह मैच जीत लिया और खास बात यह रही कि इस बार KL Rahul दिल्ली की तरफ से खेलते नजर आए।
KL Rahul का कांतारा स्टाइल हुआ वायरल
मैच जीतने के बाद KL Rahul ने रिषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा का एक सीन मैदान में दोहराया। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया है। खुद दिल्ली कैपिटल्स के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर यह वीडियो शेयर किया गया है जिसमें राहुल इस पल को खास बताते हैं।
https://twitter.com/DelhiCapitals/status/1910613107644170468
राहुल बोले यह मैदान मेरा है
वीडियो में KL Rahul ने कहा कि कांतारा उनकी फेवरेट फिल्म है और जो सीन उन्होंने किया वह उन्हें उनकी जड़ों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि यह मैदान उनके बचपन का हिस्सा रहा है और यहां परफॉर्म करना उनके लिए एक खास अनुभव है।
Damn! @KLrahul was referring to KANTARA 🔥🔥🥵🥵https://t.co/G8PCasK13h
— TarunTej (@Extra_Emotions_) April 11, 2025
कांतारा बनी थी ब्लॉकबस्टर फिल्म
कांतारा फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। यह फिल्म पहले कन्नड़ में आई थी लेकिन बाद में इसे हिंदी में भी डब कर रिलीज किया गया और हिंदी वर्जन में भी फिल्म को खूब पसंद किया गया था।
कांतारा 2 की रिलीज डेट फाइनल
अब कांतारा का दूसरा भाग यानी कांतारा चैप्टर 1 इस साल रिलीज होने जा रहा है। यह फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में आएगी। इसके पहले लुक ने ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

