back to top
Tuesday, July 21, 2026
Homeराज्यराम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अरविंद केजरीवाल का हमला, बोले- 'चंदा चोरों...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अरविंद केजरीवाल का हमला, बोले- ‘चंदा चोरों ने महापाप किया’

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे और कथित तौर पर सोने की रामचरितमानस के गायब होने के दावों के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र और मंदिर प्रबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने इस मामले को गंभीर बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, “पूर्व गृह सचिव द्वारा पूरी श्रद्धा से चढ़ाई गई एक किलो सोने की राम चरित मानस भी गायब है। चंदा चोरों ने महापाप किया है।” उनके इस बयान के बाद मामला एक बार फिर राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।

सोने की रामचरितमानस को लेकर उठा विवाद

दावों के अनुसार, पूर्व केंद्रीय गृह सचिव एस. लक्ष्मी नारायण ने राम मंदिर में श्रद्धा स्वरूप सोने से प्लेटेड रामचरितमानस भेंट की थी। अब चढ़ावे में कथित अनियमितताओं और चोरी के आरोपों के बीच इसके गायब होने की बात सामने आने के बाद विवाद और गहरा गया है।

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अरविंद केजरीवाल का हमला, बोले- 'चंदा चोरों ने महापाप किया'

एसआईटी कर रही है मामले की जांच

राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच फिलहाल विशेष जांच दल (SIT) कर रहा है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कथित तौर पर चोरी हुए सोने के आभूषणों या अन्य कीमती वस्तुओं के साथ क्या हुआ और क्या उनकी पहचान छिपाने के लिए उन्हें गलाया गया था।

ट्रस्ट से जवाब की मांग तेज

मामले में विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा भेंट किए गए कीमती उपहारों को लेकर पारदर्शिता नहीं बरती गई। हालांकि, इस संबंध में मंदिर ट्रस्ट की ओर से अब तक कोई विस्तृत आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments