back to top
Saturday, November 14, 2026
Homeराजनीतिज्ञानेश कुमार पर कटाक्ष को लेकर अभिषेक बनर्जी से पुलिस की पूछताछ

ज्ञानेश कुमार पर कटाक्ष को लेकर अभिषेक बनर्जी से पुलिस की पूछताछ

west bengal News(Pocketsnews): पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सोशल मीडिया में कटाक्ष करने वाली पोस्ट को लेकर पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अभिषेक बनर्जी भवानीपुर थाने पहुंचे। यहां पुलिस उनसे इस मामले में सवाल जवाब कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर एक पोस्ट की थी। इस पोस्ट में की गई टिप्पणी को लेकर मामला पुलिस तक पहुंचा। इसके बाद भवानीपुर थाने की तरफ से उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था। शनिवार को वह तय समय पर थाने पहुंचे और पुलिस के सामने अपनी बात रखी।

इस पूरे मामले ने बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ा दी है। अभिषेक बनर्जी राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं। ऐसे में चुनाव आयोग से जुड़े एक बड़े पद पर बैठे अधिकारी को लेकर की गई सोशल मीडिया टिप्पणी के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर राजनीतिक नजरें भी टिकी हुई हैं।

लेकिन अभिषेक बनर्जी के सामने परेशानी सिर्फ इसी मामले तक सीमित नहीं है। पुलिस ने उन्हें एक दूसरे मामले में भी बुलाया है। पुलिस को धमकी देने के आरोप से जुड़े मामले में उन्हें आगामी 20 नवंबर को गिरिश पार्क थाने में हाजिर होने के लिए कहा गया है।

यानी आने वाले दिनों में अभिषेक बनर्जी को पुलिस के सामने एक और मामले में अपना पक्ष रखना होगा। फिलहाल भवानीपुर थाने में उनसे पूछताछ जारी है। अब देखना होगा कि पुलिस इस पूछताछ के बाद क्या जानकारी सामने रखती है और आगे इस मामले में क्या कार्रवाई होती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments