back to top
Tuesday, July 21, 2026
Homeमनोरंजनआमिर खान प्रोडक्शन की 'एक दिन' का नया रोमांटिक गाना 'ख्वाब देखूं'...

आमिर खान प्रोडक्शन की ‘एक दिन’ का नया रोमांटिक गाना ‘ख्वाब देखूं’ रिलीज

आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘एक दिन’ ने अपने ट्रेलर और टाइटल ट्रैक से पहले ही दर्शकों के बीच उत्साह जगाया था। अब फिल्म का नया गाना ‘ख्वाब देखूं’ रिलीज हो गया है, जो दर्शकों को रोमांस की एक अलग दुनिया में ले जाता है। लंबे समय से फिल्म का प्रमोशन चल रहा है और दर्शक बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।

बर्फीली वादियों में दिखा प्यार का जादू

गाने ‘ख्वाब देखूं’ को खूबसूरत बर्फीली वादियों में फिल्माया गया है। इसमें जुनैद और साई की धीरे-धीरे पनपती प्रेम कहानी को दिखाया गया है। शर्मीले जुनैद और चुलबुली साई के बीच का प्योर रोमांस दर्शकों को सीधे दिल तक छू जाता है। शांत और रोमांटिक अहसास के साथ यह गाना दर्शकों को एक सुकून भरे अनुभव में ले जाता है।

आमिर खान प्रोडक्शन की 'एक दिन' का नया रोमांटिक गाना 'ख्वाब देखूं' रिलीज

गाने का जादुई संगीत और बोल

गाने में अरिजीत सिंह और तरन्नुम मलिक जैन की आवाजें दिल को छू लेती हैं। इसे राम संपत ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं। अरिजीत की रूहानी आवाज प्रेम की असली भावना को जगाती है। इस गाने ने फिल्म में जुनैद और साई की प्रेम कहानी को और भी आकर्षक और रोमांचक बना दिया है।

फिल्म की कास्ट और रिलीज

फिल्म ‘एक दिन’ में साई पल्लवी और जुनैद खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके निर्देशन का जिम्मा सुनील पांडे ने संभाला है और निर्माता हैं आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित। आमिर खान और मंसूर खान की जोड़ी लंबे अंतराल के बाद फिर से पर्दे पर रोमांस जॉनर में लौट रही है। फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments