Aakash Ambani With His Son: मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच वानखेड़े स्टेडियम में 17 अप्रैल को हुए आईपीएल मैच के बाद एक खास वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आकाश अंबानी अपने बेटे पृथ्वी के साथ बेहद प्यारे पलों में नजर आए। जीत के बाद मैदान पर दौड़ते हुए पृथ्वी को देखकर आकाश ने उसे गले से लगा लिया और बहुत सारा प्यार लुटाया।
पृथ्वी की मासूमियत ने जीता दिल
वीडियो में पृथ्वी की मासूम खुशी लोगों के दिलों को छू गई। जब वह जीत की खुशी में झूमते हुए दौड़कर आकाश के पास आता है तो आकाश उसे गोद में उठाकर बातें करते हैं और अपने बेटे को स्नेह देते हैं। बाप बेटे की यह जोड़ी मैदान पर सबका ध्यान खींच रही थी और लोग इस दृश्य को देखकर भावुक हो गए।
परिवार की एक झलक
इस खास मौके पर आकाश अंबानी के साथ उनकी पत्नी श्लोका और मां नीता अंबानी भी स्टेडियम में मौजूद थीं। तीनों ने मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। आकाश और पृथ्वी दोनों ने मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनी हुई थी जो उनके जुड़ाव और गर्व को दर्शा रही थी।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर प्यार की बौछार
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। लोग दिल वाले इमोजी से लेकर भावुक कमेंट्स तक कर रहे हैं। किसी ने इसे दुनिया का सबसे खूबसूरत पल बताया तो किसी ने पृथ्वी को भगवान कृष्ण का आशीर्वाद दिया। ये वीडियो लोगों को दिल से जोड़ गया और खास bonding को दिखा गया।
श्लोका और आकाश की प्रेम कहानी
आकाश और श्लोका की कहानी भी किसी फिल्मी लव स्टोरी से कम नहीं है। दोनों बचपन के दोस्त रहे और फिर पढ़ाई के दौरान एक-दूसरे को पसंद करने लगे। लंबे समय तक डेटिंग के बाद दोनों ने 9 मार्च 2019 को शादी कर ली। अब वे एक बेटे पृथ्वी और बेटी वेदा के माता-पिता हैं। श्लोका बच्चों की परवरिश में पूरी तरह समर्पित हैं।

