WTC 2025-27 schedule: ICC ने साउथ अफ्रीका की जीत के अगले ही दिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस बार कुल 9 टीमें आपस में भिड़ेंगी और 71 मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच 17 जून को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच गाले में खेला जाएगा।
टीम इंडिया की होगी दमदार शुरुआत
टीम इंडिया 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में अपना पहला टेस्ट मैच खेलेगी। शुभमन गिल की कप्तानी में भारत इस बार 18 टेस्ट मुकाबले खेलेगा। इसमें 5-5 टेस्ट इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होंगे। इसके अलावा वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और न्यूजीलैंड से भी मुकाबले होंगे।
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1933903164756910236
ऑस्ट्रेलिया से बदला लेने का सुनहरा मौका
भारत को पिछली चैंपियनशिप में तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था लेकिन इस बार ज्यादातर मुकाबले घरेलू मैदान पर होंगे। खासकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया को पिछली हार का बदला लेना होगा। यह सीरीज खिताबी दौड़ में भारत के लिए सबसे अहम होगी।
डिफेंडिंग चैंपियन अक्टूबर में मैदान में उतरेगा
दक्षिण अफ्रीका जो पिछली बार की चैंपियन बनी है वह अक्टूबर में पाकिस्तान के दौरे से अपनी शुरुआत करेगी। फैंस को सितंबर 2026 का बेसब्री से इंतजार है जब उनकी टीम घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट खेलेगी। यह सीरीज चैंपियनशिप की तस्वीर को बदल सकती है।
किस देश के हिस्से में कितने मुकाबले आए
इस चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया सबसे ज्यादा 22 टेस्ट मैच खेलेगा जबकि इंग्लैंड के खाते में 21 मुकाबले आए हैं। भारत को 18 मैच खेलने हैं। न्यूजीलैंड को 16 वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका को 14 पाकिस्तान को 13 और श्रीलंका तथा बांग्लादेश को 12-12 मैच खेलने होंगे।

