back to top
Sunday, November 15, 2026
Homeदेशउत्तराखंड कांग्रेस विधायक हरीश धामी का हंगामा

उत्तराखंड कांग्रेस विधायक हरीश धामी का हंगामा

Uttarakhand News(Pockets news): उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में जौलजीबी मेले के दौरान कांग्रेस विधायक हरीश धामी का ऐसा गुस्सा देखने को मिला कि वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। माइक बंद होने से नाराज विधायक ने मंच पर ही हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने माइक फेंक दिया और वहां मौजूद साउंड कर्मचारियों के साथ धक्का मुक्की भी की। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है।

दरअसल शनिवार 14 नवंबर को पिथौरागढ़ जिले में ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश सिंह धामी मंच पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि उनका माइक अचानक बंद हो गया। इस बात से विधायक नाराज हो गए और देखते ही देखते उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

वायरल वीडियो में विधायक माइक फेंकते और साउंड स्टाफ के साथ उलझते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेकर भी तीखी बातें कहीं। उन्होंने सीएम धामी को डरपोक और भगोड़ा बताते हुए उनके सामने चुनाव लड़ने की चुनौती तक दे डाली। हालांकि इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस विधायक की तरफ से सफाई सामने आने का इंतजार है।

इस घटना को लेकर बीजेपी ने भी कांग्रेस पर हमला बोल दिया है। बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हंगामे का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि सत्ता के भूखे कांग्रेसी अब गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि विधायक जनता के सामने गाली गलौज कर रहे हैं और मंच पर माइक फेंक रहे हैं।

बीजेपी ने आगे कहा कि लोकतंत्र में जनता सबसे ऊपर होती है और लोग नेताओं के हर व्यवहार को देख रहे हैं। पार्टी ने यह भी कहा कि समय आने पर जनता इसका उचित जवाब जरूर देगी।

फिलहाल जौलजीबी मेले में हुई इस घटना का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। एक तरफ बीजेपी इसे कांग्रेस की कार्यशैली बता रही है तो दूसरी तरफ इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments