back to top
Saturday, November 14, 2026
Homeदेशमेरठ में योगी और ओवैसी की रैली से गर्माया पश्चिमी यूपी का...

मेरठ में योगी और ओवैसी की रैली से गर्माया पश्चिमी यूपी का सियासी माहौल

Western Uttar Pradesh News(Pocketsnews): पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज राजनीति का पारा चढ़ने वाला है। मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी एक ही दिन रैली करने जा रहे हैं। दोनों नेताओं के कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। खास बात यह है कि मेरठ में करीब 35 फीसदी मुस्लिम आबादी है और ऐसे में यहां होने वाली दोनों रैलियों पर सबकी नजर बनी हुई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मेरठ के छावनी इलाके में स्थित कुलवंत सिंह स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां वह पूर्व सैनिकों के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के पहुंचने की उम्मीद है। योगी इस दौरे के दौरान हापुड़ और अलीगढ़ भी जाएंगे।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सिर्फ मेरठ तक सीमित नहीं रहेगा। वह गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले पूर्णिमा गंगा मेले की तैयारियों का भी जायजा लेंगे। इसके लिए सीएम पहले गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर हेलीकॉप्टर से हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर जाएंगे। यहां कच्चा घाट और लठीरा समेत आसपास के इलाकों में मेले की तैयारियों को देखेंगे। अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्था की जानकारी भी लेंगे।

वहीं दूसरी तरफ असदुद्दीन ओवैसी भी मेरठ के नौचंदी मैदान में जनसभा करने जा रहे हैं। चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी कांशीराम के साथ गठबंधन के बाद यूपी में ओवैसी का यह पहला बड़ा कार्यक्रम माना जा रहा है। AIMIM का दावा है कि इस जनसभा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग अलग इलाकों से बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पहुंचेंगे।

दरअसल AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने मिलकर सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाया है। इस गठबंधन में चंद्रशेखर आजाद को यूपी विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया गया है। दोनों दलों की कोशिश है कि आने वाले चुनाव में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत की जाए।

एक ही दिन मेरठ में योगी और ओवैसी की मौजूदगी को आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि दोनों नेताओं की रैलियों में कितनी भीड़ जुटती है और पश्चिमी यूपी की राजनीति में इसका क्या असर देखने को मिलता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments