back to top
Thursday, November 12, 2026
Homeदेशअरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी, 7 करोड़ की रंगदारी...

अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी, 7 करोड़ की रंगदारी मांगी

Delhi News(Gocketsnews): दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस बार धमकी सिर्फ केजरीवाल तक नहीं रुकी बल्कि उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। धमकी देने वाले ने कथित तौर पर खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया और 7 करोड़ रुपये की मांग की है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

इस पूरे मामले की जानकारी दिल्ली के तिलक नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह ने पुलिस को दी है। उनका कहना है कि उन्हें एक अनजान व्यक्ति का फोन आया था। इसके बाद WhatsApp पर भी धमकी भरे मैसेज भेजे गए। फोन करने वाले ने खुद को विदेश से जुड़े लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया था।

विधायक के मुताबिक फोन करने वाले ने साफ कहा कि अगर 7 करोड़ रुपये नहीं दिए गए तो अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता को जान से मार दिया जाएगा। इस धमकी के बाद मामला काफी गंभीर हो गया है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि धमकी देने वाला व्यक्ति वास्तव में किसी गैंग से जुड़ा है या सिर्फ गैंग का नाम लेकर डराने की कोशिश कर रहा था।

जरनैल सिंह ने इस मामले में 6 नवंबर को मोहाली के एसएसपी से शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद मोहाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट के तहत जांच शुरू की है।

इस मामले की जांच साइबर क्राइम यूनिट के अधिकारी सुनील कुमार को सौंपी गई है। पुलिस अब फोन कॉल और WhatsApp मैसेज से जुड़े डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी कहां से दी गई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही इस धमकी की असलियत सामने आ पाएगी। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या वाकई किसी गैंग का इसमें हाथ है या फिर उसके नाम का इस्तेमाल करके रंगदारी मांगने की कोशिश की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments